फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Innova rams into mini tempo, woman killed, six injured

Delhi NCR News: इनोवा ने मिनी टेंपो को मारी टक्कर, महिला की मौत, छह जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
-दक्षिण-पश्चिम जिला के वसंतकुंज इलाके में रविवार तड़के हुआ हादसा-
विज्ञापन

-रजोकरी फ्लाईओवर पर महिपालपुर जाने वाली ओर इनोवा ने मारी टक्कर, घायलों को सफदजंग अस्पताल में कराया भर्ती
-टक्कर लगने से पलटा मिनी टेंपो, घायलों को पीसीआर और एंबुलेंस की मदद से भेजा गया अस्पताल, पुलिस कर रही मामले की छानबीन, जांच जारी, कार चालक भी जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण-पश्चिम जिला के वसंतकुंज स्थित रजोकरी फ्लाईओवर रविवार तड़के एक इंनोवा गाड़ी ने मिनी टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो सवार एक महिला के अलावा छह अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों को तुरंत पीसीआर और एंबुलेंस की मदद से सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला कृपा देवी (47) को मृत घोषित कर दिया। घायल वंश, (8), सावित्री देवी (60) नैना, (34), राहुल (37), नक्श (14) और ईशान (2) का उपचार जारी है। पुलिस ने मिनी टेंपो और कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है। हादसे में इनोवा कार चालक भी जख्मी हुआ है।

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि रविवार तड़के करीब 4.25 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि रजोकरी फ्लाईओवर पर एक गाड़ी ने मिनी टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग जख्मी हो गए हैं। खबर मिलते ही पुलिस के अलाव दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम महिपालपुर जाने वाली साइड पर पहुंची तो वहां पर मिनी टेंपो पलटी हुई हालत में मिला। इसके अलावा कई लोग जख्मी मिले। घायलों को अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई। हादसे में सीलमपुर का रहने वाले कार चालक को भी चोट लगी है। उसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि तड़के मिनी टेंपो में सवार होकर कुछ लोग महरौली से महिपालपुर जा रहे थे। इस बीच फ्लाईओवर पर हादसा हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed