फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Innocent went down and thrown in the river to see the fish, like the bodies had bitterly mother

मोमोज का लालच देकर मासूम को किया अगवा, यमुना में फेंकते हुए बच्चे से कहा नीचे जाकर मछली देखना

Mon, 27 Feb 2017 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
Innocent went down and thrown in the river to see the fish, like the bodies had bitterly mother
andaj mishra - फोटो : अमर उजाला

केवल ढाई लाख फिरौती के लिए एक सात साल के बच्चे को बदमाशों ने अगवा कर लिया। बच्चे ने घर जाने की जिद की तो उसे यमुना नदी में ऊपर से फेंक दिया और फेंकते समय कहा-जा नीचे जाकर मछली देख ले। शव देखते ही मां बिलख पड़ी। 

विज्ञापन


करावल नगर इलाके में ढाई लाख रुपये की फिरौती के लिए बदमाशों ने सात साल के मासूम को अगवा कर लिया। मासूम बच्चे ने जब अपने घर जाने की जिद की तो आरोपियों ने उससे मुक्ति पाने के लिए उसे यमुना में फेंक दिया।
विज्ञापन


बाद में फिरौती की रकम मांगी गई। इधर, पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। इनकी पहचान विकास (20) और आर्या (19) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने रविवार को मासूम का शव गीता कॉलोनी के पास यमुना नदी से बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अंदाज पास के एक निजी स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था

Innocent went down and thrown in the river to see the fish, like the bodies had bitterly mother
ये हैं वो आरोपी जिन्होंने महज फिरौती की रकम के लिए मासूम को यमुना में फेंक दिया। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, अंदाज (7) परिवार के साथ ए-17-सी, न्यू सभापुर, करावल नगर में रहता था। परिवार में पिता स्वर्ण कुमार मिश्रा, मां व एक भाई व दो बहन हैं। स्वर्ण प्राइवेट नौकरी करता है।

वहीं अंदाज पास के एक निजी स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। सोमवार को घर के पास से खेलते हुए अंदाज अचानक गायब हो गया। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश करने के बाद अगले दिन करावल नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 22 फरवरी दोपहर करीब 3.30 बजे अंदाज के ताऊ विनोद कुमार मिश्रा के मोबाइल पर ढाई लाख रुपये फिरौती के लिए कॉल आई।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फिरौती के लिए अगवा किए जाने की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी। उसी दिन दूसरी कॉल कर बदमाशों ने कहा कि करावल नगर के एक खाली प्लॉट में रुपये रख दें।

​घर जाने की जिद पर यमुना में फेंक दिया

Innocent went down and thrown in the river to see the fish, like the bodies had bitterly mother
demo pic - फोटो : Demo Pic

​पास की एक दुकान पर उन्हें बच्चा मिल जाएगा। पुलिस ने इसके लिए जाल बिछाया, लेकिन बदमाशों को पुलिस की योजना की भनक लग गई। बदमाश रुपये लेने नहीं आए और न ही उन्होंने कोई कॉल की।

इधर पुलिस ने शुक्रवार को टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर चमन विहार, करावल नगर से विकास नामक युवक को दबोच लिया, बाद में अंकित को भी दबोच लिया गया। रविवार को एक अन्य आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

पकड़े जाने पर विकास व आर्या ने खुलासा किया कि 20 फरवरी को शाम को विकास ने बच्चे से कहा कि अगर वह उसे पकड़ लेता तो वह उसे 10 रुपये देगा। बच्चे ने कुछ दूर भागकर विकास को पकड़ लिया। 

आरोपी उसे मोमोज खिलाने के बहाने मोरी गेट ले गए

Innocent went down and thrown in the river to see the fish, like the bodies had bitterly mother
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर - फोटो : अमर उजाला

आरोपी उसे मोमोज खिलाने के बहाने मोरी गेट ले गए। वहां रात के समय बच्चे ने जब घर जाने की जिद की तो आरोपी उसे आईएसबीटी के पास यमुना नदी के पुल पर ले गए। वहां पुल की कटी हुई जाली से बच्चे को नीचे फेंक दिया।

​बच्चे को फेंकते समय बदमाशों ने कहा कि नीचे जाकर मछली देख ले। इधर बदमाशों के खुलासे के बाद पुलिस ने अंदाज के शव की तलाश शुरू कर दी। खुद जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अजीत कुमार सिंगला ने शव की तलाश शुरू की।

दो दिन चले तलाशी अभियान के दौरान रविवार को गीता कॉलोनी इलाके के पास यमुना से मासूम का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed