{"_id":"588c8e544f1c1b004dcf3af6","slug":"inmate-committed-suicide-in-bhodasi-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के शौचालय में चादर की फांसी बना झूला कैदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के शौचालय में चादर की फांसी बना झूला कैदी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 29 Jan 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के माडर्न भोंडसी जिला कारागार के एक कैदी ने बाथरूम में बेडशीट की फांसी बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची भौंडसी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। शुक्रवार सुबह जिला कारागार में बंदी रक्षकों ने एक कैदी का शव माडर्न जिला जेल के अंदर बाथरूम में एक कैदी का शव फांसी पर लटका मिला। यह देखकर बंदी रक्षकों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
बंदी रक्षकों ने तुरंत इसकी सूचना जिला कारागार के अधिकारियों को दी। जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में कैदी को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नेपाल निवासी टीकाराम के रूप में की गई है। वह हत्या के मामले में भोंडसी जेल में बंद था। पुलिस ने मृतक कैदी के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।