{"_id":"a3474275ab074e2b22b9090e0d57139d","slug":"inld-leader-kapil-pahalwan-shot-dead-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर इनेलो नेता कपिल पहलवान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर इनेलो नेता कपिल पहलवान की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 13 Dec 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखनगर के खंडेवला गांव निवासी इनेलो नेता एवं शराब ठेकेदार कपिल पहलवान की शनिवार को बदमाशों ने गोली गोली मारकर हत्या कर दी। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने गांव के ही मंजीत और देवा के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
कपिल (39) इनेलो के खेल प्रकोष्ठ के पटौदी हलका के अध्यक्ष भी थे। वे गांव में ही देसी शराब का ठेका चलाते थे। इसके साथ ही वे प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े हुए थे। दोपहर में वे एक पंचायत से लौट रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। एक गोली उसके सिर में लगी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
फर्रुखनगर थाना पुलिस ने उनके पिता प्रेमचंद के बयान पर गांव के ही मंजीत और देवा नामक युवक के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एसीपी, पटौदी नारायण सिंह के अनुसार, कपिल पर ढाई माह पहले मंजीत व विनोद ने जानलेवा हमला किया था। इस दौरान वे बच गए थे।