फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   INLD chief started a new game for elections

चौटाला की नई चाल, वोट के लिए पार्टी और पगड़ी की दुहाई

Sun, 06 Apr 2014 07:13 PM IST
Updated Sun, 06 Apr 2014 07:13 PM IST
विज्ञापन
INLD chief started a new game for elections

इनेलो के मुखिया ओमप्रकाश चौटाला अपनी जेलयात्रा को इस लोकसभा चुनाव में भुनाना चाहते हैं। शायद इसीलिए उनकी एक चिट्ठी अस्पताल से आई है।

विज्ञापन


चिट्ठी में उन्होंने पार्टी व पगड़ी की दुहाई देते हुए कांग्रेस सरकार को ललकारने की कोशिश की है। पार्टी के लोग इस पत्र को पढ़कर वोट कैश करने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन


इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र चौहान का कहना है कि पत्र से पार्टी को लाभ होगा।

'सारी जिंदगी जेल में बिताने को तैयार हूं'

INLD chief started a new game for elections

पार्टी के जिलाध्यक्ष आरके चिलाना का तर्क है कि चौटाला का जनता के साथ गहरा जुड़ाव है। उनसे संबंध बनाए रखने के लिए और लोगों का हालचाल लेने के लिए ही उन्होंने पत्र लिखा है।

चौटाला ने इस पत्र में कांग्रेस को ललकारते हुए लिखा है कि यदि ‘मैंने कोई गुनाह किया है तो सारी जिंदगी जेल में बिताने को तैयार हूं। अन्यथा इन षड्यंत्रकारी ताकतों से सारा हिसाब आपने चुकता करना है’। इसमें उन्होंने अपने बुजुर्ग होने का भी हवाला दिया है। साथ ही कविता भी लिखी है।

बोले विरोधी, 'ये है इमोशनल अत्याचार'

INLD chief started a new game for elections

विपक्षी पा‌र्टियों इस पत्र को चौटाला का इमोशनल अत्याचार करार दिया है। फरीदाबाद के कांग्रेस विधायक आनंद कौशिक का कहना है कि जिस कारण चौटाला जेल में हैं उसका मामला उन्हीं के शासनकाल में दर्ज किया गया था। कांग्रेस कभी बदले की भावना से काम नहीं करती। जो जैसा करता है उसका फल उसे अवश्य मिलता है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ का कहना है कि हरियाणा की जनता राष्ट्रवाद के बारे में सोच रही है। ऐसे में इन इमोशनल पत्रों का कोई स्थान नहीं है। जनता न तो इससे भ्रमित होगी और न ही इसका कोई असर होगा।

विज्ञापन

'फरीदाबाद को बना दिया फकीराबाद'

INLD chief started a new game for elections

बसपा के लोकसभा प्रभारी रामजी लाल का कहना है कि चौटाला अपनी करनी का परिणाम भोग रहे हैं। फरीदाबाद को फकीराबाद बनाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।

आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रभारी आभास चंदीला ने कहा कि जनता को पता है कि चौटाला किस कारण जेल में हैं। यह उनका इमोशनल अत्याचार है। जनता बहकावे में नहीं आने वाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed