फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   INLD alleges Haryana cabinet minister for having swiss account.

इनेलो ने श्रम राज्य मंत्री पर लगाए संगीन आरोप

Fri, 29 Aug 2014 06:47 PM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 06:47 PM IST
विज्ञापन
INLD alleges Haryana cabinet minister for having swiss account.

फरीदाबाद विधानसभा चुनाव के दस्तक देते ही प्रत्याशियों ने अपने प्रतिद्वंदियों के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में इंडियन नेशनल लोकदल ने श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शिवचरण लाल शर्मा पर कीचड़ उछालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बीके चौक पर शर्मा का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व इनेलो जिलाध्यक्ष नगेन्द्र भड़ाना ने किया। वह एनआईटी से इनेलो के उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने शर्मा के पर्सनल स्टाफ सुरेश कुमार पर मंत्री के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। राज्यपाल से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।

यहां तक कह दिया कि मंत्री के काले धन, स्विस बैंक अकाउंटों व बेनामी संपत्तियों की सीबीआई से जांच करवाई जाए।

'शर्मा शुरू से ही हैं भ्रष्टाचारी'

INLD alleges Haryana cabinet minister for having swiss account.

भड़ाना ने शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि शर्मा शुरू से ही भ्रष्टाचारी प्रवृत्ति के नेता रहे हैं। जब वह नगर निगम में वरिष्ठ उप महापौर थे तब भी उनके ऊपर 2002 में आरोप लगे थे। थाना एनआईटी में भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था।

भड़ाना ने कहा कि आज शर्मा परिवार के पास कई दर्जन फार्म हाउस, अनेक व्यवसायिक व रिहायशी इमारतों सहित दर्जनों लक्जरी गाड़ियां हैं। मंत्री ने काले धन को विदेशों में भी छुपा रखा है। इस मामले की सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए।

प्रदर्शन में इनेलो के शहरी जिलाध्यक्ष आरके चिलाना, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णु सूद, प्रदेश सचिव रियासुदीन, एनआईटी हल्का अध्यक्ष हाजी अख्तर हुसैन, तेजपाल डागर, पूर्व पार्षद सुमेश चंदीला, विकास चौधरी एवं राममेहर चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed