{"_id":"63b70d153f2a19256407f1b6","slug":"injured-constable-fell-from-roof-in-attack-of-monkey-and-died-during-treatment-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: छत से गिरकर घायल हुए सिपाही की उपचार के दौरान मौत, बदरों के हमले के चलते हुआ था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: छत से गिरकर घायल हुए सिपाही की उपचार के दौरान मौत, बदरों के हमले के चलते हुआ था हादसा
Thu, 05 Jan 2023 11:17 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:17 PM IST
सार
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरक्षी बाबू राम मूल रूप से ग्राम गोपाल नगर थाना रेवती जनपद बलिया के निवासी थे। तीन जनवरी को पुलिस लाइन में वह बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में छत से नीचे गिर गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस लाइन में एमटी विभाग में तैनात सिपाही बाबूराम निवासी गांव गोपाल नगर थाना रेवती जनपद बलिया की गुरुवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। दो दिन पूर्व वह पुलिस लाइन स्थित अपने आवास की छत से बंदरों के हमले से बचने के चक्कर में नीचे गिर गए थे। अधिकारियों ने लाइन में पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरक्षी बाबू राम मूल रूप से ग्राम गोपाल नगर थाना रेवती जनपद बलिया के निवासी थे। बीती तीन जनवरी को पुलिस लाइन में वह बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में छत से नीचे गिर गए थे। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई थीं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बुलंदशहर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद पुलिस लाइन लाया गया। जहां एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजन शव लेकर गांव रवाना हो गए।
विज्ञापन