फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Injured ACP undergoing treatment at AIIMS; condition of young woman injured during protest improves

Delhi NCR News: घायल एसीपी का एम्स में इलाज, प्रदर्शन में घायल युवती की हालत में सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। जंतर-मंतर के पास बीते बुधवार को हुई पत्थरबाजी की घटना में घायल कनॉट प्लेस के एसीपी विवेक भगत को इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल लाया गया। अस्पताल के अनुसार, उनके हाथ, पैर और कंधे पर चोटें थीं, जबकि सिर के पिछले हिस्से में सूजन पाई गई। एसीपी ने कान से खून आने और उल्टी होने की भी शिकायत की। प्राथमिक उपचार और जरूरी जांच के बाद उन्होंने आगे का इलाज एम्स में कराने की इच्छा जताई, जिसके बाद उन्हें आरएमएल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, प्रदर्शन के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई 21 वर्षीय युवती की हालत में सुधार हो रहा है। आरएमएल अस्पताल के अनुसार, युवती को 24 घंटे पहले वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और अब वह खुद सांस ले रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed