{"_id":"253da1dbb9c37493ec2d62879e1d46f5","slug":"infosys-will-stablish-its-industry-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफोसिस को नोएडा के लिए एलॉटमेंट लेटर इश्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंफोसिस को नोएडा के लिए एलॉटमेंट लेटर इश्यू
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 04 Feb 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा प्राधिकरण ने इंफोसिस समेत दो और कंपनियों को सोमवार को आवंटन पत्र जारी कर दिए हैं। साथ ही इन कंपनियों को दो महीने में 20 फीसदी धनराशि जमा करनी है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के उद्योग विभाग के मुताबिक इंफोसिस, कैंट आरओ सिस्टम, कंसटोकॉम इंडिया लिमिटेड (एमिटी) को आवंटन पत्र जारी किया गया है। इनफोसिस को फेज दो में जमीन दी गई है, जिसकी पंजीकरण धनराशि को जोड़कर कुल 20 फीसदी रकम 60 दिन में जमा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
17 उद्योगों के लिए 30 जनवरी को साक्षात्कार के जरिये भूखंड दिए गए थे। वहीं अधिकारियों का कहना है कि बाकी 14 कंपनियों को भी सप्ताह भर में आवंटन पत्र भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
20 फीसदी धनराशि जमा होने से करीब 250 करोड़ रुपये अगले दो महीने में प्राधिकरण के खाते में आएंगे। इसके जमा होते ही कंपनी के नाम जमीन की सबलीज होगी। हालांकि आईटी को स्टांप शुल्क से पूरी तरह छूट होने के कारण इनसे कोई स्टांप शुल्क नहीं मिलेगा। जबकि बाकी कंपनियों को स्टांप शुल्क जमा करना होगा।
प्राधिकरण ने इन कंपनियों को करीब तीन लाख वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गई है। इन उद्योगों के लगने से करीब 2500 करोड़ रुपये का निवेश और 35 हजार प्रत्यक्ष व 15 हजार अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के मौके खुलने का दावा है। वहीं, दो हजार से चार हजार वर्ग मीटर जमीन के लिए उद्योगों का साक्षात्कार होना बाकी है। फरवरी के दूसरे सप्ताह से साक्षात्कार होने का अनुमान है।
आवंटियों को सीएम करेंगे सम्मानित
साक्षात्कार के जरिये नोएडा से जमीन प्राप्त करने वाली आईटी कंपनी इंफोसिस समेत दूसरी कंपनियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री से सम्मानित कराए जाने की तैयारी है। इसके लिए लखनऊ में जल्द ही एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीएम के हाथों कंपनियों को पजेशन लेटर जारी किए जाएंगे। चार हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र वाली कुल 17 औद्योगिक इकाइयों को भूखंड दिया गया है। चेयरमैन रमा रमण का कहना है कि इस कार्यक्रम के लिए बातचीत चल रही है।