{"_id":"6a4bfedb78c5d2ff9d075919","slug":"information-about-substance-abuse-and-cybercrime-was-shared-during-the-door-to-door-campaign-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1005-125725-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डोर-टू-डोर अभियान में नशा, साइबर अपराध के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डोर-टू-डोर अभियान में नशा, साइबर अपराध के बारे में बताया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिले में नशा मुक्त भारत-सुरक्षित भारत अभियान के तहत पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव शोलाका और न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया। निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों व युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है और युवाओं को शिक्षा व खेल पर ध्यान देना चाहिए। नागरिकों से जिंदगी को हां, नशे को ना अभियान से जुड़ने की अपील की गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 पर देने को कहा गया। अभियान के दौरान साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने 1930 हेल्पलाइन की उपयोगिता समझाते हुए सतर्क रहने की अपील की। ग्रामीणों ने नशामुक्त और सुरक्षित समाज का संकल्प लिया।