चुनाव खत्म होते ही बढ़ी महंगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव खत्म होते-होते महंगाई का तड़का लगना शुरू हो गया है। राशन और पेट्रोल के बाद अब दूध महंगा होने से लोगों का घर का बजट बिगड़ गया है।
लगातार बढ़ रही इस महंगाई से लोग काफी नाराज हैं। लोगों को आशंका है कि चुनाव परिणाम आने के बाद ही कुछ और चीजों की महंगाई सता सकती है।
महंगाई से परेशान लोगों का कहना है कि कहीं ऐसा न हो कि अब काली या लाल चाय पीनी पड़े। पिछले वर्ष भी दूध की कीमतों में कई बार वृद्धि की गई थी।
देखा-देखी बढ़ रही महंगाई
इस साल वृद्धि के बाद अमूल डायमंड 48 की जगह 50, गोल्ड 46 की जगह 48 रुपये एवं टोंड 36 की जगह 38 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
इसी प्रकार मदर डेयरी पर प्रीमियम 48 से 50, फुलक्रीम 46 से 48, टोंड 36 से 38 एवं डबल टोंड 32 से बढ़कर 34 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
सरोज का कहना है कि जब मदर डेयरी और अमूल का रेट बढ़ गया है तो यह देख दूधिया भी दाम बढ़ाएगा।
मिलावटी दूध बनाने वालों की चांदी
दूध की लगातार बढ़ती मांग से मिलावटी दूध बनाने वालों की चांदी भी होने की संभावना है।
गृहणी लवलीना का कहना है कि दो रुपये किलो दूध महंगा होने से बजट बिगड़ जाएगा, जिनके घर रोज कम से कम दो लीटर दूध आता है उन पर एक माह में 120 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
चुनाव खत्म होने के बाद और भी चीजों में महंगाई बढ़ने की चिंता सता रही है।