{"_id":"60e5a288923e9118654b6f15","slug":"industry-welcomes-delhi-s-new-excise-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग जगत ने दिल्ली की नई आबकारी नीति का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग जगत ने दिल्ली की नई आबकारी नीति का स्वागत किया
Wed, 07 Jul 2021 06:18 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 07 Jul 2021 06:18 PM IST
सार
- कहा है सरकारी राजस्व में वृद्धि, पर्यटन और दिल्ली में नाइटलाइफ कल्चर को बढ़ावा मिलेगा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति का उद्योग जगत ने स्वागत किया है। बार और रेस्तरां को सुबह 3 बजे तक शराब परोसने की अनुमति देने से दिल्ली में नाइट लाइफ कल्चर को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं ताजी बियर भी पीने का लुत्फ लोग उठा सकेंगे। कोविड की वजह से अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान का भरपाया भी इस नीति से संभव होगा। रेस्तरां उद्योग को पुनर्जीवित करने वाली नीति बताया है। साथ ही सरकारी राजस्व में वृद्धि, पर्यटन और दिल्ली में नाइटलाइफ कल्चर को बढ़ावा मिलेगा।
नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के अध्यक्ष अनुराग कटियार ने कहा है कि यह एक बहुत ही स्वागत योग्य नीति है। उद्योग जगह दिल्ली सरकार के इस निर्णय से खुश है। इस नीति को बनाने में नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सभी सुझावों को संज्ञान में लिया गया है।
इस नीति से होटल, रेस्तरां और क्लबों में बार को सुबह 3 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी गई है। नई नीति में कहा गया है कि ऐसे प्रतिष्ठान खुले स्थान जैसे छत और बालकनी में शराब परोस सकते हैं। इससे उत्पाद नीति को बढ़ावा मिलेगा। लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स और तमाशा रेस्तरां श्रृंखलाओं के संचालको ने भी इस नीति की सराहना की है। इस तरह से देश की राजधानी दिल्ली भी अंतरराष्ट्रीय शहरों की श्रेणी में आ जाएगी। न केवल रोजगार में मदद मिलेगा, बल्कि उन रेस्तरां की भी मदद करेगा जिनकी माली हालत ठीक नहीं है। यह एक व्यापार समर्थक नीति है।
विज्ञापन
उद्यमियों ने यह भी कहा है कि इस नीति के लागू होने से सरकार, उपभोक्ता, रेस्तरां मालिक और कर्मचारियों सहित शामिल सभी हितधारक लाभान्वित होंगे। कनफेडरेशन ऑफ इंडियन अलकोहल बीवरेज कंपनी (सीआईएबीसी) ने भी नीति का स्वागत किया। डायरेक्टर जेनरल विनोद गिरी ने कहा है कि शराब की दुकानों पर ग्राहकों के लिए वॉक-इन अनुभव प्रदान करना और माइक्रोब्रेवरीज को बढ़ावा देना भी नई आबकारी नीति सहायक होगी।