{"_id":"c5402ae087007bc916bb67f9eff47d65","slug":"industrial-land-plan-will-come-after-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर आएगी व्यावसायिक भूखंड योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर आएगी व्यावसायिक भूखंड योजना
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 15 Mar 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में चुनाव के बाद प्राधिकरण व्यावसायिक भूखंडों की योजना फिर से लॉन्च करेगा।
विज्ञापन
इसमें छोटे बड़े आकार के करीब सौ भूखंड शामिल किए जाएंगे। ये विभिन्न योजनाओं में आवंटित न हो पाने वाले भूखंड हैं।
दरअसल, प्राधिकरण ने छोटे आकार के 94 भूखंडों की योजना को सितंबर में लॉन्च किया था, जिसमें से 31 भूखंड ही आवंटित हो सके। बाकी के लिए आवेदन ही नहीं आए।
यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी टैक्स जमा होने पर भी आएगा SMS
आवेदकों ने 13.50 लाख रुपये तक बोली लगाकर इन भूखंडों को आवंटित करा लिया। मगर बाद में सरेंडर भी कर दिए। पैसा न जमा कर पाने के कारण दिक्कत हुई। इन 31 भूखंडों में भी डेढ़ दर्जन भूखंड सरेंडर हो गए।
विज्ञापन
नतीजा 80 से अधिक भूखंड खाली रह गए। अब इन भूखंडों के लिए फिर से योजना लाने पर विचार चल रहा है। इसके बाद प्राधिकरण ने 27 बड़े आकार के भूखंडों की योजना निकाली।
विज्ञापन
जिसमें से कुल 10 भूखंडों के लिए ही आवेदन आए। 17 भूखंड खाली रह गए। इन खाली भूखंडों को फिर से योजना लाकर आवंटित करने की योजना है।