फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Industrial areas of city will be improved in Ghaziabad with Rs 216 crores

उद्योगों को लगेंगे पंख: 216 करोड़ से संवरेंगे इस शहर के औद्योगिक क्षेत्र, यूपीसीडा के सीईओ ने किया निरीक्षण

Mon, 06 Nov 2023 11:23 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 06 Nov 2023 11:23 PM IST
सार

सोमवार को यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र व लोहामंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Industrial areas of city will be improved in Ghaziabad with Rs 216 crores
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क, जलभराव और अंधेरे की वजह से बदहाली झेल रहे शहर के औद्योगिक क्षेत्रों को अब 216 करोड़ रुपये खर्च कर संवारा जाएगा। यूपीसीडा ने अपने फंड से इन औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कें और नालों का निर्माण व रोशनी के लिए हाईमास्ट लाइटें लगाने का फैसला लिया है। सोमवार को यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र व लोहामंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

निरीक्षण के बाद उन्होंने लोहामंडी में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के संगठनों के अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियो के साथ बैठक की। यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने उन्हें बताया कि साहिबाबाद साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र के लिए 20.25 करोड़, लोहामंडी के लिए 37.46 करोड़, साउथ साइड जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र के लिए 22.56 करोड़ रुपये और बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रीयल एरिया के लिए 113.18 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए गए हैं। इस रकम से इन चारों औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों व नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा यूपीसीडा की ओर से लोहामंडी औद्योगिक क्षेत्र की तीन सड़कों का निर्माण नगर निगम को 9.83 करोड़ रुपये देकर कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन औद्योगिक क्षेत्र में 14.81 करोड़ रुपये के बजट से हाईमास्ट लाइटें और कम क्षमता की एलइडी लाइटें लगवाई जाएंगी। इसके लिए ऊर्जा निगम को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित कर दिया गया है। जल्द ही यह सभी कार्य शुरू हो जाएंगे। बैठक में यूपीसीडा के उप महाप्रबंधक आरएस यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप सत्यार्थी, उद्यमियों में अतुल जैन, अरुण शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, सुशील अरोड़ा, राजीव अरोड़ा, हरिओम चौहान, महेश अग्रवाल, दिनेश मक्कड़, मुकेश गुप्ता, दिनेश मित्तल और सत्य भूषण मौजूद रहे।

विज्ञापन

प्रदूषण रोकने के लिए मांगा सहयोग
यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए उद्यमियों से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमी अपनी इकाइयों के बाहर ग्रीन पेविंग कर लें, ताकि धूल न उड़ सके और वायु प्रदूषण न हो। उद्यमियों ने इस पर सहमति दी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य कार्यपालक अधिकारी से ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना कराए जाने और साउथ साइड जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में पार्कों की चाहरदीवारी कराए जाने व अवैध ढाबे, शराब की दुकान, मुर्गा मंडी को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बैठक में मौजूद नगर निगम के अधिशासी अभियंता फरीद जैदी को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed