फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian team announced for Commonwealth Table Tennis Championships.

Delhi NCR News: कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
27 जुलाई से 2 अगस्त तक त्यागराज स्टेडियम में होंगे मुकाबले, आज होगा मैस्कॉट का अनावरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी के त्यागराज स्टेडियम में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाली कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू सरजमीं पर होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत पुरुष और महिला दोनों वर्गों में मजबूत चुनौती पेश करेगा। प्रतियोगिता के आधिकारिक शुभंकर (मैस्कॉट) का अनावरण मंगलवार को किया जाएगा।
पुरुष टीम में अनुभवी जी. साथियान, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर, मनुष शाह और पयास जैन को शामिल किया गया है। टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन है, जिससे टीम और व्यक्तिगत दोनों स्पर्धाओं में भारत को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। महिला वर्ग में श्रीजा अकुला टीम की अगुवाई करेंगी। उनके साथ यशस्विनी घोरपड़े, स्वास्तिका घोष, सुतीर्था मुखर्जी और सिंड्रेला दास को टीम में जगह मिली है। हाल के वर्षों में भारतीय महिला खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए इस बार भी उनसे पदक की उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में आयोजित इस चैंपियनशिप में कॉमनवेल्थ देशों के कई शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मेजबान होने के कारण भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलेगा, जिससे टीम का मनोबल बढ़ने की उम्मीद है। भारतीय दल ने टूर्नामेंट की तैयारियां तेज कर दी हैं और लक्ष्य अधिक से अधिक पदक जीतकर घरेलू मैदान पर देश का गौरव बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed