फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian student kidnapped in malesia

मलेशिया में भारतीय स्टूडेंट का अपहरण

Wed, 08 Jul 2015 07:21 PM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
Indian student kidnapped in malesia

मलयेशिया में नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में रहने वाले एमबीए स्टूडेंट का अपहरण करने का मामला सामने आया है। खुद को पाकिस्तान का बता रहे अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को फोन करके 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।

विज्ञापन


परिजनों ने डेढ़ लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए। मंगलवार को पांच लाख रुपये डालने की कोशिश की गई, लेकिन पैसे ट्रांसफर नहीं हो सके। परिजनों ने एसएसपी कार्यालय, सेक्टर-24 थाने और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा से शिकायत की।
विज्ञापन


नोएडा पुलिस ने परिजनों को साथ ले जाकर मलयेशिया दूतावास और विदेश मंत्रालय को जानकारी दी है। मोरना निवासी ललित (23) पुत्र अजब सिंह मलयेशिया में आईयूकेएल (इंफ्रास्टक्चर यूनिवर्सिटी क्वालालंपुर) में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। डेढ़ साल से वह वहां है और कुछ दिन पहले छुट्टियों में घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी के बाद ट्रांसफर कर दिए पैसे

Indian student kidnapped in malesia

30 जून को वापस मलयेशिया चला गया। सोमवार दोपहर ललित के फुफेरे भाई अंकुर के मोबाइल पर 0316268*** नंबर से फोन आया। नंबर मलयेशिया का था। फोन करने वाले ने ललित के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी दी।

साथ ही, खाते में पैसे डालने को कहा। थोड़ी देर पर पिता अजब सिंह के नंबर पर भी फोन आया। उनसे पांच लाख रुपये खाते में डालने को कहा गया। घबराकर उन्होंने ललित के खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा कर दिए।

परिजनों ने ललित से बात कराने के लिए कहा, लेकिन बात नहीं हो सकी। मंगलवार को फिर फोन आया। परिजनों ने ललित से बात कराने की जिद की। इसके बाद फोन करने वाले ने बताया कि ललित का अपहरण किया गया है।

10 लाख फिरौती मांगी, डेढ़ लाख दिए

Indian student kidnapped in malesia

अपहरणकर्ताओं ने खुद को पाकिस्तान का बताया और धमकी दी कि अगर एक घंटे में खाते में दस लाख रुपये नहीं डाले तो ललित के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। इसके बाद परिजनों ने पांच लाख रुपये जमा करने की कोशिश की, लेकिन जमा नहीं हो सके।

दोपहर में परिजन कोतवाली सेक्टर-24 पहुंचे और शिकायत दी। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद सेक्टर-24 थाना प्रभारी अनिल कुमार परिजनों को लेकर विदेश मंत्रालय दिल्ली गए और घटना की जानकारी दी।

मंगलवार को जब दोबारा फोन आया तब हम लोग घबरा गए। सेक्टर-24 थाने में शिकायत की और डॉ. महेश शर्मा से शिकायत की। - अंकुर, भाई

जिन नंबरों से कॉल आ रही है, उन्हें ट्रेस कराया जा रहा है। मलयेशिया दूतावास और विदेश मंत्रालय को जानकारी देकर थाना प्रभारी को संपर्क में रहने को कहा गया है।- डॉ. प्रीतिंदर सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed