फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian Air Force wing commander wife murder, police doubt on close relative

रिटायर्ड विंग कमांडर की पत्नी की हत्या में करीबी पर शक, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Sun, 28 Apr 2019 05:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Apr 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
Indian Air Force wing commander wife murder, police doubt on close relative

पुलिस को द्वारका सेक्टर-7 इलाके में इंडियन एयरफोर्स के पूर्व विंग कमांडर की पत्नी मीनू जैन (52) की हत्या का शक किसी करीबी पर है। पुलिस को जांच में पता चला है कि हमलावर की घर में फ्रेंडली इंट्री हुई है। घर के भीतर आने के दौरान विरोध के कोई सबूत नहीं मिले हैं। कमरे में दो कप भी मिले हैं, जिसमें चाय पी गई थी।  पुलिस मीनू जैन के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप मामले की छानबीन कर रही है। सोसायटी में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


 मीनू जैन सपरिवार द्वारका सेक्टर-7 स्थित एयरफोर्स-नेवी सोसाइटी में रहती थी। उनके पति विनोद कुमार एयरफोर्स में विंग कमांडर के पद से रिटायर्ड थे। फिलहाल वह एयरलाइंस कंपनी इंडिगो में कामर्शियल पायलट के पद पर कार्यरत हैं। उनका बेटा नोएडा स्थित एक एमएनसी कंपनी में काम करता है और बेटी गोवा में डॉक्टर है। बेटा सप्ताह में एक दिन परिजनों के पास आता था।  पिता एचपी गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को मीनू से फोन पर बात हुई थी।
विज्ञापन


उसने बताया था कि उसकी तबियत खराब है। पिता ने घर आने की बात कही तो मीनू ने मना कर दिया। शुक्रवार सुबह उन्होंने फिर से बेटी को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। वे बेटे दर्पण के साथ मीनू के फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा बाहर से लॉक था। पड़ोसी की बालकनी से परिवार वाले मीनू के फ्लैट में घुसे। मीनू जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी थी। उसकी नाक से खून निकल रहा था। परिवार वालों ने तुरंत मीनू को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मीनू के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। डॉक्टरों ने गला घोटकर हत्या करने की आशंका जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

19 लाख के गहने व 11 लाख रुपये गायब मिले

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में कर जांच शुरू की। घर की छानबीन करने के दौरान पुलिस ने पाया कि घर का सामान अस्त व्यस्त है। अलमारी खुली हुई है। घर से दो मोबाइल फोन और 19 लाख के गहने व 11 लाख रुपये गायब हैं। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

महिला के साथ ही आया था हत्यारा 
सूत्रों का कहना है कि हत्यारा मीनू जैन के साथ रात में उसके घर आया था। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मीनू रात में कहीं से अपने घर आई। उस समय उसके साथ एक युवक भी था। लोगों ने युवक को पहली बार उसके साथ देखा था। पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों को कब्जे में कर मामले की छानबीन कर रही है। 

सोसाइटी में डर का माहौल 
मीनू जैन की हत्या के बाद सोसाइटी में डर का माहौल है। परिवार वालों के साथ-साथ पड़ोस में रहने वाले लोग घटना पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पूरी सोसाइटी में सन्नाटा छाया हुआ है। लोग बता रहे हैं कि मीनू का स्वाभाव काफी अच्छा था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में उनकी हत्या होने से लोग अचंभित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed