फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian Air Force wing commander wife murder, Accused Arrested from Jaipur

सेवानिवृत्त विंग कमांडर की पत्नी की हत्या में प्रॉपर्टी डीलर जयपुर से गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2019 05:44 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 30 Apr 2019 05:44 AM IST
विज्ञापन
Indian Air Force wing commander wife murder, Accused Arrested from Jaipur
मीनू जैन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

द्वारका साउथ इलाके की पॉश एयरफोर्स नेवल ऑफिसर सोसायटी में शुक्रवार को सेवानिवृत्त विंग कमांडर की पत्नी मीनू जैन (52) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस संबंध में सोमवार शाम जयपुर से महिला के जानकार प्रॉपर्टी डीलर दिनेश दीक्षित (56) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटे गए जेवर, और कैश के अलावा वारदात में इस्तेमाल डिजायर कार बरामद की गई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने हत्या का कारण लूटपाट बताया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सपरिवार द्वारका सेक्टर-7 में रहने वाली मीनू के पति विनोद कुमार एयरफोर्स में विंग कमांडर पद से सेवानिवृत्त हैं। फिलहाल वह एयरलाइंस कंपनी इंडिगो में कॉमर्शियल पायलट हैं। इनके परिवार में एक बेटा व बेटी हैं। शुक्रवार को मीनू अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं। जांच के दौरान मिली एक सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को आरोपी का सुराग मिला। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज से आरोपी को पहचाना और लोकेशन का पता लगाकर सोमवार शाम आरोपी दिनेश दीक्षित को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। कुछ माह पूर्व सोशल नेटवर्किंग साइट पर उसकी मुलाकात मीनू से हुई थी। दोनों बातचीत करने लगे। इसके बाद दिनेश दीक्षित कई बार मीनू से अकेले में मिला भी। अक्सर वह मीनू से मिलने उनके फ्लैट पर आ जाता था। यहां आने-जाने के दौरान उसने घर में मोटी रकम और जेवरात रखे देखे। वारदात वाले दिन वह योजना बनाकर मीनू के घर पहुंचा। वह अपनी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आया था। रात को वह वहीं रुका। तड़के करीब 5 बजे उसने मौका लगते ही मुंह दबाकर मीनू को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद घर में रखे लाखों के जेवर और कैश उड़ा लिये। बाद में वह फ्लैट पर ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने लूट का ज्यादातर माल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने में हुआ नुकसान
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दिनेश दीक्षित ने पूछताछ में बताया है उसे आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने की लत थी। कुछ समय में उसने इन मैचों पर सट्टा लगाकर बड़ा नुकसान उठाया था। इस रकम की पूर्ति के लिए ही उसने लूटपाट की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed