{"_id":"6978b8d4d32c073f25024640","slug":"indian-air-force-beat-united-bharat-fc-5-1-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-121744-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इंडियन एयर फोर्स ने यूनाइटेड भारत एफसी को 5-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इंडियन एयर फोर्स ने यूनाइटेड भारत एफसी को 5-1 से हराया
विज्ञापन
-डीएसए सीनियर डिवीजन लीग 2025-26 के तहत अंबेडकर स्टेडियम में हुआ मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। डीएसए सीनियर डिवीजन लीग 2025-26 के तहत अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडियन एयर फोर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनाइटेड भारत एफसी को 5-1 से हराया। मुकाबला मंगसवाल को दोपहर 2 बजे खेला गया, जिसमें मौसम बादलों से घिरा रहा। मैच की शुरुआत से ही इंडियन एयर फोर्स की टीम आक्रामक नजर आई। पहले हाफ में सौरव साधुखान ने 39वें मिनट में शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद मिडफील्डर मोहम्मद दानिश और कप्तान अशोक कुमार ने खेल पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा। डिफेंस में अरशप्रीत सिंह, अमल दास और जशंजोत सिंह ने मजबूत खेल दिखाया, जिससे यूनाइटेड भारत को ज्यादा मौके नहीं मिल सके। गोलकीपर दिनेश ने भी कई अहम बचाव किए।
दूसरे हाफ में इंडियन एयर फोर्स ने अपनी बढ़त और मजबूत की। अलकेश ए एस, अखिश सिरिल और नाओरेम सोमनंदा सिंह की बेहतरीन पासिंग ने यूनाइटेड भारत की रक्षा पंक्ति को पूरी तरह तोड़ दिया। टीम ने लगातार गोल करते हुए स्कोर 5-1 तक पहुंचा दिया। यूनाइटेड भारत एफसी की ओर से भवानि जैसवार ने एकमात्र गोल दागकर टीम को सम्मानजनक बढ़त दिलाने की कोशिश की। वहीं कप्तान युमनाम गोपी सिंह, शुबहम जेना, सुजल छेत्री और गोलकीपर शुबहम बिस्वास ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन इंडियन एयर फोर्स की तेज और संगठित खेल के सामने उनकी एक न चली। मैच में किसी भी खिलाड़ी को रेड कार्ड नहीं मिला और खेल अनुशासन में रहा।