फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   india win conferrence will be held on 17 march in gurgaon

महिलाएं कैसे हों और सशक्त इस पर गुडग़ांव में होगा मंथन

Tue, 15 Mar 2016 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 15 Mar 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन

देश की नारी शक्ति को कैसे और सशक्त बनाया जाए, जिससे वह वैश्विक स्तर पर देश का नाम रौशन कर सकें। इसके लिए दिल्ली-गुडग़ांव बॉर्डर स्थित होटल लीला में 17 मार्च से इंडिया विन कॉफ्रेंस 2016 का आगाज होगा। इसमें 25 देशों की सशक्त और सफल महिलाएं शिरकत करेंगी। इसका समापन 18 मार्च को होगा। इस दौरान दुनिया भर में महिलाओं को लेकर क्या ट्रेंड है इसकी भी जानकारी दी जाएगी। जिससे वह खुद को अपडेट कर सकें।

विज्ञापन


वुमंस इंटरनेशनल नेटवर्किंग (विन) का यह देश में दूसरा कांफ्रेंस है। तीन साल पहले यह कांफ्रेंस दिल्ली में हुई थी। इस बार के मंथन का विषय फिमेल लीडरशिप, क्रिएटीविटी एंड इफिशिएंसी रखा गया है।
विज्ञापन


इस दौरान इस बात पर भी चर्चा होगी कि देश और दुनिया में महिलाओं के लिए कैसा वातावरण है। आज के परिवेश में वैश्विक स्तर पर महिलाओं के समक्ष कौन-कौन सी चुनौतियां हैं इनके बारे में भी जानकरी प्रदान की जाएगी। उन्हें इससे पार पाने के लिए अपने अंदर किन गुणों का विकास करना चाहिए यह भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांफ्रेंस के दौरान देश में महिलाओं की प्रगति का ब्यौरा भी दिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि शिक्षा के मामले में भारत की महिलाओं ने काफी प्रगति की है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं में काफी सुधार आया है।

इससे पहले ऐसा देखने को नहीं मिला था। शिक्षा महिला सशक्तिकरण की पहली और मजबूत सीढ़ी हैं। कांफ्रेंस के दौरान विन की निदेशक क्रिस्टिन इंगविन, स्त्री शक्ति की संस्थापक रेखा मोदी, इकेया की मिया ओल्सन टनर और शेल की सुचित्रा प्रभु मुख्य वक्ता होंगी। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड अंबेस्डर शाजिया इल्मी होंगी।


क्या है विन...
विन वैश्विक महिला नेटवर्क है। जो महिलाओं को ऐसे समुदाय से रूबरू कराती हैं जो उनका पथ प्रदर्शन करती हैं। इसके अलावा रोजगार के क्षेत्र और उनके नेतृत्व क्षमता को पनपने का बेहतर वातावरण प्रदान करती हैं। जिससे महिलाएं आगे बढ़ते हुए बेहतर संसार की बुनियाद डाल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed