फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Update Dense Fog Disrupts Trains and Flights IMD Predict Rainfall Today News in Hindi

Weather Update: दिल्ली समेत 20 राज्यों में कोहरे का असर, ट्रेनें और उड़ानें प्रभावित; आज बारिश बढ़ाएगी और ठंड

Tue, 09 Jan 2024 04:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 09 Jan 2024 04:12 AM IST
सार

Delhi NCR Weather: प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। दिन व शाम के समय बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

विज्ञापन
Delhi Weather Update Dense Fog Disrupts Trains and Flights IMD Predict Rainfall Today News in Hindi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के आधे से अधिक हिस्से को भीषण ठंड और घने कोहरे से राहत नहीं मिली है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख से लेकर सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मेघालय और मणिपुर समेत 20 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान गिरकर 5.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

विज्ञापन


घने कोहरे की मार से देशभर में ट्रेन और उड़ान सेवा भी प्रभावित हुई। सिर्फ दिल्ली में ही 80 ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान पर असर पड़ा है। ये ट्रेनें एक से 6 घंटे की देरी से चलीं। इनमें बंगलूरू-निजामुद्दीन और भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी, कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति, प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 50 से अधिक उड़ानें भी प्रभावित हुईं। इन उड़ानों के आगमन-प्रस्थान के निर्धारित समय में 15 से 30 मिनट तक की देरी हुई।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जम्मू जाना था, पर खराब मौसम के कारण उनका दौरा भी रद्द हो गया।

सोमवार सुबह कोहरा और ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली का न्यूनतम 5.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। यह इस साल जनवरी माह में सुबह का सबसे कम तापमान है। इससे पहले दिसंबर माह में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे तक गया था। उसके बाद से बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई थी। एक दिन पहले तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। सोमवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। दिनभर बादल छाए। धूप न निकले के कारण दिनभर ठिठुरन सी बनी रही। वहीं शाम होते ही ठंडक बढ़ गई।

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की संभावना
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। दिन व शाम के समय बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

बारिश के बाद तापमान बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद मौसम साफ हो सकता है। अनुमान है कि दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। दिल्ली में 14 जनवरी तक सुबह के समय हल्की से मध्य स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। हालांकि, अधिकतम तापमान बढ़कर 19 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 11 जनवरी तक बढ़कर आठ डिग्री तक पहुंच सकता है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। संभावना है कि 14 जनवरी तक इसमें दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed