फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India vs Pakistan match watched by installing screens at various places in Delhi sweets distributed after win

IND vs PAK: जश्न, उत्साह, रोमांच में डूबी दिखी दिल्ली, जीत के नारों से गूंजी राजधानी; लोगों ने बांटी मिठाइयां

Sat, 14 Oct 2023 09:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 14 Oct 2023 09:34 PM IST
सार

INDvsPAK: भारत ने मैच जीता वैसे ही लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा, हर कोई भारत माता की जय के उद्घोष सुनाई दिए। सभी लोग एक-दूसरे को गले मिलकर जीत की बधाई देते नजर आए।

विज्ञापन
India vs Pakistan match watched by installing screens at various places in Delhi sweets distributed after win
भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन-डे विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के महा मुकाबले के दिन पूरी दिल्ली जश्न, उत्साह व रोमांच में डूबी दिखी। मैच को देखने के लिए जगह-जगह बड़ी स्क्रीन लगाई गई थीं। बच्चों से लेकर युवाओं व बुजुर्गों का उत्साह यहां देखते ही बन रहा था। जैसे-जैसे भारत जीत की ओर बढ़ रहा था, वैसे-वैसे लोग ढोल-नगाड़ों में थाप पर लोग थिरकते दिखे। 

विज्ञापन

वहीं, भारत ने मैच जीता वैसे ही लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा, हर कोई भारत माता की जय के उद्घोष सुनाई दिए। सभी लोग एक-दूसरे को गले मिलकर जीत की बधाई देते नजर आए। वहीं, कई जगहों पर मिठाई बांटी गई। इसके अलावा कई इलाकों में जीत को लेकर आतिशबाजी भी की गई। साप्ताहिक अवकाश होने के चलते देर रात तक जश्न मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यादगार बना मैच
कई लोगों के लिए यह मैच यादगार बन गया। ये हो भी क्यों न, क्योंकि क्रिकेट प्रेमियों ने एक साथ महा मुकाबला देखने के लिए चांदनी चौक, करोल बाग अशोक विहार, सरोजिनी नगर सहित अन्य इलाकों में बड़े टीवी की लाइव स्क्रीनिंग की गई।

विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमियों में भारत के मुकाबले को लेकर इतना उत्साह दिखा कि इसे देखने लिए लोग इसकी तैयारी सुबह से ही करते दिखे। कोई भोजन की तो कोई ढ़ोल-नगाड़े की व्यवस्था करता दिखा। सबकी निगाहें घड़ी पर टिकी दिखी हुई थी। दोपहर दो बजने से पहले ही मैच को देखने के लिए कोई दोस्तों के साथ तो कोई परिवार के साथ पहुंचा था। न धूप देखी न प्यास बस मन में एक ही कसक किसी तरह बैठने के लिए जगह मिल जाए। वहीं, लोगों ने मुकाबला देखने के लिए अपने कार्यालय से छुट्टी ले ली थी। कोई अपना काम छोड़ कर भारत की जीत के नारे लगाते दिखा। कोई अपने स्कूल से छुट्टी लिए गालों पर तिरंगा लगाकर बैठा दिखा।

मैच देखने के लिए लोगों ने की छुट्टी
चांदनी चौक के लाला किला परिसर में बड़ा टीवी लगाया गया। इस दौरान मुकाबला देखने पहुंचे इकबाल के बताया कि आज उन्हें कार्यालय जाना था, लेकिन भारत व पाकिस्तान के मुकाबले के चलते उन्होंने कार्यालय से छुट्टी ले ली है। उन्होंने बताया कि वह काफी अरसे से इस महा मुकाबले का इंतजार कर रहे थे। इसलिए वह आज अपने परिवार समेत यहां मुकाबला देखने पहुंचे हैं। 

वहीं, करोल बाग के मुख्य मार्केट में मुकाबला देख रहे सुमित ने बताया कि आज वह अपने स्कूल से छुट्टी लेकर दोस्तों के साथ मुकाबला देखने पहुंचा है। उन्होंने बताया कि मुकाबले के दौरान खान-पीन की व्यवस्था भी की गई है। उमेश चंद ने बताया कि मैंने भारत व पाकिस्तान का मुकाबला 20 साल पहले स्टेडियम में देखा था, लेकिन अब बुजुर्ग हो गया हूं इसलिए आज सबके साथ मैच का आनंद ले रहे है। 

सरोजिनी नगर की आरबीआई कॉलोनी में मुकाबला देख रही पूनम ने बताया कि आज सारे घर के काम जल्दी खत्म कर लिए है। ताकि मैच का रोमांच बना रहे और बीच में किसी भी तरह का व्यवधान न आए। उन्होंने आगे बताया कि वह अपनी नन्द के साथ पॉपकॉर्न लिए मैच देखने आई है।

सोशल मीडिया में रहा जश्न का माहौल
सुबह से ही लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में मैच को लेकर स्टेटस व स्टोरी एक-दूसरे को साझा कर दी थी। पल-पल की अपडेट व जश्न की तस्वीरें वह अपलोड कर रहे थे। यह सिलसिला देर रात तक चला। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जीत की एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं, सोशल मीडिया एक्स में दिनभर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला ट्रेंड करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed