{"_id":"69eccc967ea2e89e4507bf30","slug":"india-shines-in-germany-anush-aggarwala-wins-silver-medal-at-cdi-hagen-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-133760-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जर्मनी में चमका भारत, अनुष अग्रवाला ने सीडीआई हेगन में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जर्मनी में चमका भारत, अनुष अग्रवाला ने सीडीआई हेगन में जीता रजत पदक
विज्ञापन
- अनुष ने अपनी घोड़ी फ्लोरियाना के साथ 70.94 प्रतिशत का प्रभावशाली स्कोर हासिल किया
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
अनुष अग्रवाला ने जर्मनी में आयोजित प्रतिष्ठित सीडीआई हेगन ड्रेसाज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने अपनी घोड़ी फ्लोरियाना के साथ 70.94 प्रतिशत का प्रभावशाली स्कोर हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में एक अहम मुकाम मानी जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल प्रतियोगिता में दुनिया के शीर्ष ड्रेसाज राइडर्स ने भाग लिया, लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अनुष और फ्लोरियाना की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल, तकनीकी सटीकता और आकर्षक प्रस्तुति से जजों को प्रभावित किया।
अपनी सफलता पर अनुष ने कहा कि यह परिणाम उनके और फ्लोरियाना के बीच मजबूत साझेदारी का प्रमाण है। जर्मनी जैसे देश में, जहां ड्रेसाज को विशेष महत्व दिया जाता है, वहां इस तरह का प्रदर्शन उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने इसे भारत के लिए गर्व का क्षण बताते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन का संकल्प जताया। पिछले कुछ वर्षों में अनुष अग्रवाला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। फ्लोरियाना के साथ उनकी जोड़ी ड्रेसाज जगत में तेजी से उभरती हुई दमदार जोड़ियों में शामिल हो चुकी है। इस उपलब्धि से न केवल उनकी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग मजबूत होगी, बल्कि भारतीय इक्वेस्ट्रियन खेलों को भी नई पहचान मिलेगी।