फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   india makes pakistani kid's birthday happy

इंडिया ने हैप्पी किया पाकिस्तानी बच्चे का बर्थडे

Wed, 23 Apr 2014 11:32 PM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
india makes pakistani kid's birthday happy

दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दो वर्ष के एक पाकिस्तानी बच्चे का सफलतापूर्वक लिवर प्रत्यारोपण किया गया

विज्ञापन


बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है और 26 अप्रैल को अपना दूसरा जन्म दिन मनाने के लिए पाकिस्तान जाने को तैयार है। बच्चे की मां ने ही अपना लिवर उसे दान किया है।

नलैन अजीज नाम के इस बच्चे को लिवर प्रत्यारोपण के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अजीज और उसकी मां का ब्लड ग्रुप एक ही था, लिहाजा मां ने ही लिवर दान किया।
विज्ञापन

पाकिस्तान में नहीं हुआ इलाज

india makes pakistani kid's birthday happy

अस्पताल के सीनियर पीडियाट्रिक गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट डॉ. अनुपम सिब्बल ने बताया कि इससे पहले पाकिस्तान के कई अस्पतालों में बच्चे का इलाज हो चुका था और सर्जरी भी हुई थी। उसे जन्म के बाद ही पीलिया हो गया था।

उसकी आंत और लिवर का संपर्क भी नहीं था। पेट में भी अक्सर सूजन रहती थी। भोजन नली में सूजन की वजह से रक्तस्राव भी होता था।

इस तरह की परेशानी दस हजार में से एक बच्चे को होती है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अब तक पांच सौ पाकिस्तानी मरीजों का और कुल 1700 लिवर प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed