भारत ने चीन को छोड़ा पीछे, ग्लोबल एडल्ट टोबेको सर्वे 2016-17 की रिपोर्ट में खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में तंबाकू उत्पादों के सेवन को लेकर भले ही जागरूकता आने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन सच यही है कि भारत अभी भी धूम्रपान में काफी आगे है। गौर करने वाली बात ये है कि तकनीक के मामले में आगे रहने वाले चीन से ज्यादा भारत में तंबाकू की लत देखने को मिल रही है।
ग्लोबल एडल्ट टोबेको सर्वे 2016-17 की रिपोर्ट में ऐसे ही स्थिति देखने को मिली है। हाल ही में सामने आई तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की एक रिपोर्ट के अनुसार, 13 देशों की सूची में भारत (34.6) तीसरे स्थान पर है, जहां इस वक्त सबसे ज्यादा तंबाकू उत्पादों का सेवन किया जा रहा है।
सूची में इससे ऊपर बांग्लादेश (43.3) और रूस (39.3) हैं। चीन का प्रतिशत 28.1 है। वहीं, तंबाकू छोड़ने वालों की सूची में भी देश काफी निचले पायदान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, उरुग्वे ही ऐसा देश है, जहां सर्वाधिक 24 फीसदी लोगों ने तंबाकू का सेवन करना छोड़ दिया।
इस समय उरुग्वे की करीब 25 फीसदी आबादी ही कैंसर को जन्म देने वाली इस लत से जुड़ी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, भारत में तंबाकू सेवन को लेकर जागरूकता लाने के लिए निजी और सरकारी दोनों ही स्तर पर काफी प्रयास किया जा रहा है।
ये देश हैं शामिल
कुछ ही वर्ष पहले देश में हेल्पलाइन भी शुरू की गई है, जहां तंबाकू छुड़वाने के लिए निशुल्क काउंसलिंग की व्यवस्था भी है। उन्होंने बताया कि पहले से अभी की तुलना अगर करते हैं, तो तंबाकू उत्पादों के सेवन को लेकर धीरे-धीरे ही प्रगति दिखाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार, विश्व में सर्वाधिक तंबाकू का सेवन करने वाले देशों में बांग्लादेश, चीन, मिस्त्र, भारत, मैक्सिको, फिलीपींस, पोलैंड, रूस, थाईलैंड, तुर्की, यूक्रेन, उरुग्वे और वियतनाम शामिल हैं।
इन 13 देशों में जो लोग तंबाकू का सेवन नहीं करते हैं, उनके बारे में भी बताया गया है। इसके मुताबिक मिस्त्र ऐसा देश है, जहां 75.8 फीसदी लोग तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करते हैं, जबकि इस सूची में भारत की स्थिति 62.4 ही बताई गई है।