{"_id":"163974996c030d33ec3196eedee0fb62","slug":"india-learning-expo-started-in-epic-center-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के पहले इंडिया लर्निंग एक्सपो का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के पहले इंडिया लर्निंग एक्सपो का आगाज
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 03 Feb 2014 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सेक्टर-44 स्थित एपिक सेंटर में सोमवार को इंडिया लर्निंग एक्सपो 2014 का आगाज हुआ।
विज्ञापन
देश में इस प्रकार का यह पहला एक्सपो है। इसमें शिक्षा क्षेत्र को आधुनिक बनाने वाले तकरीबन 60 वेंडर हिस्सा ले रहे हैं।
वहीं, डिजिटल शिक्षा पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। इसमें संचालकों को स्कूलों को बेहतर बनाने के बारे में विशेष सेशन के माध्यम से जागरूक किया गया। साथ ही स्कूल में स्पोर्ट्स और रचनात्मकता बढ़ाने के साधनों को विकसित करने के लिए बल दिया।
एक्सपो के संयोजक मनोज चंद्रा ने बताया कि देश का एजुकेशन सेक्टर चार लाख करोड़ रुपये का है। जीडीपी में इसकी हिस्सेदारी 18 प्रतिशत है। फिर भी इसे इंफ्रास्ट्रक्चर (संगठित क्षेत्र) का दर्जा प्राप्त नहीं है।
विज्ञापन
एजुकेशन क्षेत्र को इंडस्ट्री का दर्जा दिलाने के विषय पर एक्सपो में विशेष सेशन का आयोजन कराया गया। केएपीएस बल्ख एसएमएस कंपनी के सीईओ अतंत प्रसाद ने बताया कि गुड़गांव के कई बड़े स्कूल डिजिटल एजूकेशन पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। होमवर्क , क्लास वर्क, परीक्षा और प्रैक्टिल सभी डिजिटल विधि से हो रही है। साथ ही स्कूलों में डिजिटल शिक्षा भी विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन