फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   india largest emergency centre to be open at safdarjung

सफदरजंग में खुलेगा सबसे बड़ा इमरजेंसी सेंटर

Fri, 21 Feb 2014 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Feb 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
india largest emergency centre to be open at safdarjung

भारत सरकार के सफदरजंग अस्पताल में देश का सबसे बड़े इमरजेंसी केयर सेंटर का निर्माण किया जाएगा। सेंटर में इंसेटिव केयर यूनिट (आईसीयू) के लिए 220 बिस्तरों का इंतजाम होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा अस्पताल में 807 बिस्तरों वाला एक सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक भी बनाया जाना है। प्रोजेक्ट पर 1333 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद दोनों ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के अनुसार इस इमरजेंसी केयर सेंटर में कुल 500 बिस्तर होंगे, जिसमें 220 बिस्तर आईसीयू के लिए सुरक्षित होंगे। इमरजेंसी केयर यूनिट की बिल्डिंग तीन स्तरीय बेसमेंट सहित 12 मंजिल की होगी। इसके अलावा अस्पताल में 807 बिस्तरों का एक सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक का भी निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 200 बिस्तर पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप (पीपीपी) के आधार पर होंगे। इस वार्ड में भर्ती होने के लिए मरीजों को शुल्क अदा करना होगा। स्पेशयलिटी ब्लॉक में 24 बिस्तर विशेष तौर पर हृदय रोगियों के लिए सुरक्षित होगा। दोनों ब्लॉक के निर्माण के बाद डॉक्टरों और अन्य कर्मियों की नियुक्ति के लिए 3908 पदों को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी भी मिल गई है।


नए ब्लॉक में सीटीवीसी, कार्डियोलॉजी, पल्मोनरी क्रिटिकल केयर एंड स्लिप मेडिसिन, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, इंडोक्रिनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मेडिकल ऑनकोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन सहित कुछ अन्य विभाग होंगे। तीमारदारों के लिए प्रतीक्षालय के अलावा अन्य सुविधाएं भी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed