फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   india first children cancer institute in child pgi at noida

कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए सौगात: चाइल्ड पीजीआई में बनेगा देश का पहला कैंसर इंस्टीट्यूट

Fri, 10 Aug 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 10 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
india first children cancer institute in child pgi at noida
चाइल्ड पीजीआई - फोटो : अमर उजाला
चाइल्ड पीजीआई में बच्चों के लिए देश का पहला कैंसर इंस्टीट्यूट बनने जा रहा है। अस्पताल की ओर से सोमवार तक इसका प्रस्ताव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय लखनऊ को भेजा जाएगा। वहां से इस प्रस्ताव को पीएमओ कार्यालय भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


इसके बनने से कैंसर पीड़ित बच्चों को फायदा मिल सकेगा। हालांकि अभी 100 बेड के अस्पताल बनने की बात चल रही है। हालांकि अभी ये निर्धारित नहीं है कि ये चाइल्ड पीजीआई कैंपस में कैंसर इंस्टीट्यूट बनेगा या फिर इसके लिए अलग से जगह देखी जाएगी। इसके साथ ही अस्पताल में स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम भी होगा। स्टाफ नर्स व डॉक्टरों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को इलाज के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से मदद मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की टीम शुक्रवार को चाइल्ड पीजीआई में दौरे पर पहुंची। उन्होंने अस्पताल में इमरजेंसी सुविधा, ओपीडी, आईपीडी समेत सभी चीजों की रिपोर्ट तैयार की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ के सीनियर ऑफिसर टेक्नीकल ऑपरेशन एन मुखर्जी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के इलाज के लिए जिलाधिकारी, सांसद और प्रतिनिधियों की ओर से पीएमओ राहत कोष से मदद मांगी जाती है। 

जांच के बाद पीएमओ दफ्तर की तरफ से मदद की जाती है। यहां उपलब्ध सुविधाओं की लिस्ट तैयार की जा रही है। उसके बाद रिपोर्ट पीएमओ को भेजी जाएगी। वहीं, अस्पताल की ओर से बच्चों के लिए कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू करने के लिए सोमवार तक प्रस्ताव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को भेजा जाएगा। अभी तक सिर्फ बच्चों के लिए कहीं पर भी कैंसर इंस्टीट्यूट नहीं है। यहां पर कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं।


मरीज की स्थिति स्थिर करने तक नहीं लगेगा शुल्क
चाइल्ड पीजीआई की इमरजेंसी में अगर कोई गंभीर मरीज आता है तो डॉक्टर पहले उसकी स्थिति स्थिर करेंगे। इसके लिए परिवार से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके बाद अगर परिवार चाहता है तो मरीज को दूसरे अस्पताल लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed