{"_id":"202d8f3f917f9f568fcfc8dfc428272a","slug":"independent-candidate-mandhir-singh-maan-support-inld","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दलीय प्रत्याशी मनधीर सिंह मान ने पहना 'चश्मा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दलीय प्रत्याशी मनधीर सिंह मान ने पहना 'चश्मा'
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 01 Apr 2014 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे मनधीर सिंह मान नामांकन के महज 10 दिन बाद ही मैदान से हट गए। उन्होंने इनेलो का दामन थाम लिया और पार्टी प्रत्याशी आरके आनंद का समर्थन करने की घोषणा की।
विज्ञापन
मान ने इनेलो प्रत्याशी को समर्थन की घोषणा इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (इनसो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला की मौजूदगी में मंगलवार को अपने गांव सीही में आयोजित एक जनसभा के दौरान की। वह कुछ समय पहले तक पीपुल्स फॉर एनीमल के उपाध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन
करीब एक साल से वह भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्होंने फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी। लेकिन पार्टी हाईकमान ने उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन
पार्टी द्वारा तिगांव विधानसभा के विधायक कृष्णपाल गुर्जर को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज मान ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था। चौटाला ने विधिवत उनके पार्टी में शामिल होने की घोषणा की और उचित सम्मान देने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर पलवल के विधायक सुभाष चौधरी, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र चौहान, पलवल के जिलाध्यक्ष तुहीराम भारद्वाज, उपाध्यक्ष महेंदर भड़ाना, अशोक शर्मा, सुरेश, बिजेंद्र कुमार एवं प्रवीन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।