फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Independence day soldiers posted in every beat to catch kites in Delhi on August 15

13-15 अगस्त न करें ये गलती: दिल्ली में पतंगों को पकड़ने के लिए हर बीट में तैनात रहेंगे सिपाही, रडार पर होगा ये

Fri, 12 Aug 2022 09:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 12 Aug 2022 09:04 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन, गुब्बारे, पतंग, चीनी लालटेन (गुब्बारे जैसा) और मानव रहित उड़ने वाले वस्तु को पकड़ने के लिए लालकिले पर रडार तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा पतंगों को पकड़ने के लिए 13 व 15 अगस्त को हर बीट में एक बीट सिपाही तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
Independence day soldiers posted in every beat to catch kites in Delhi on August 15
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। ड्रोन, गुब्बारे, पतंग, चीनी लालटेन (गुब्बारे जैसा) और मानव रहित उड़ने वाले वस्तु को पकड़ने के लिए लालकिले पर रडार तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा पतंगों को पकड़ने के लिए 13 व 15 अगस्त को हर बीट में एक बीट सिपाही तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर जोन-1) दीपेंद्र पाठक के अनुसार, लालकिले के पास पतंगें उड़ाने की प्रतियोगिता होती है। प्रतियोगिता के तहत पतंग उड़ाने वालों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने सभी को 13 व 15 अगस्त को पतंगें नहीं उड़ाने के लिए जागरूक किया है। वह पतंग, गुब्बारे और चीनी लालटेन आदि को उड़ाने से रोकने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ गश्त भी करेंगे। हालांकि उनका कहना है कि 15 अगस्त की शाम को पतंगबाजी की प्रतियोगिता की अनुमति दी गई है। इसके अलावा पतंगें, गुब्बारे बेचने वाले व खरीदने वाले दुकानदारों के साथ बैठकें की गई हैं। पतंग व गुब्बारे की दुकानों के बाहर भी तख्तियां लगा दी गई हैं।

विज्ञापन

विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि चीनी मांझा खरीदने व बेचने वालों के खिलाफ 11 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा पतंग, गुब्बारे व चीनी लालटेन गुब्बारे को पकड़ने के लिए पतंग पकड़ने वालों को तैनात किया गया है। विंडोज पर रूफ टॉप और विंडो वॉचर्स लगाए गए हैं। आरडब्ल्यूए और एमडब्ल्यूए के सदस्यों के साथ विशेष रूप से बैठकें की गई हैं और उन्हें 13 और 15 अगस्त को कार्यक्रम के समय में पतंगबाजी से बचने के लिए निवासियों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही 13 व 15 अगस्त को कार्यक्रम के समय के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार के चीनी मांझे का प्रयोग न करने और पतंगबाजी से बचने के लिए प्रेरित करने को धार्मिक स्थलों से घोषणाएं की जा रही हैं। चीनी लालटेन गुब्बारे की बिक्री और खरीद में शामिल दुकानों की पहचान की जा रही है और उन्हें जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के समय पतंगबाजी को रोकने के लिए प्रत्येक बीट में एक बीट कांस्टेबल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed