फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Independence Day 2023 More than 10,000 soldiers deployed on August 15 Know traffic advisory

Independence Day 2023: अभेद्य किले में तब्दील हुई दिल्ली, 10 हजार से अधिक जवान तैनात, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर

Sun, 13 Aug 2023 09:46 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 13 Aug 2023 09:46 PM IST
सार

लाल किले के आसपास 11 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। केवल आपातकालीन और विशेष लेबल वाले वाहनों को गुजरने की अनुमति होगी। वहीं, राष्ट्रीय पर्व पर सुरक्षा में कोई कोताही न हो इसकी समीक्षा के लिए रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल भी हुई।

विज्ञापन
Independence Day 2023 More than 10,000 soldiers deployed on August 15 Know traffic advisory
Independence Day 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए देश की राजधानी दिल्ली तैयार है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली किले में तब्दील हो गई है। 1000 फेस रिकग्निशन कैमरे, एंटी-ड्रोन सिस्टम और 10,000 से अधिक पुलिस लाल किले और आसपास तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है, क्योंकि दो साल की अवधि के बाद कोई कोविड-19 प्रतिबंध नहीं है। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस बिना किसी कोविड-19 प्रतिबंध के पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसलिए, पुलिस की मजबूत और पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

सुरक्षा के नजरिये से अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर जानकारी भी साझा करेंगे। दिल्ली पुलिस सुरक्षा उद्देश्यों के लिए तकनीकी प्रणालियों का भी उपयोग करेगी। प्रधानमंत्री के रूट से लेकर लाल किले के आसपास कई किलोमीटर के दायरे पर सुरक्षाकर्मी व खुफिया एजेंसियां नजर रखेंगी। लाल किले के आसपास 11 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। केवल आपातकालीन और विशेष लेबल वाले वाहनों को गुजरने की अनुमति होगी। वहीं, राष्ट्रीय पर्व पर सुरक्षा में कोई कोताही न हो इसकी समीक्षा के लिए रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल भी हुई।

विज्ञापन

आज रात सीमाएं होंगी सील, यमुना में भी कमांडो तैनात
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने रविवार को टीम के साथ यमुना में गश्त भी की। इसके अलावा लाल किले की दीवार से दिल्ली की सीमाओं तक सुरक्षा के अचूक व पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी सीमाएं सोमवार से सील कर दी जाएंगी। कड़ी जांच के बाद ही वाहनों को दिल्ली में प्रवेश मिलेगा। दिल्ली पुलिस आतंकी व बदमाशों से संबंधित सूचनाओं को लेकर पड़ोसी राज्यों की पुलिस के भी संपर्क में है। उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार लाल किले के पास लगातार पीसीआर वैन पेट्रोलिंग कर रही हैं। इसके अलावा यमुना में भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। यमुना में दिल्ली पुलिस के कमांडो, गोताखोरों की टीम के साथ लगातार गश्त पर रहेंगे, ताकि किसी भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया जा सके। 

विज्ञापन

15 अगस्त को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्ते बंद
यातायात पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त को लेकर लाल किले के आसपास आम जनता के लिए यातायात सुबह 4 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा। नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निशाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और इसके लिंक रोड से लेकर नेताजी सुभाष मार्ग, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओव तक बाहरी रिंग रोड मंगलवार को सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा।

बिन पार्किंग लेबल वाहनों के लिए ये सलाह
जिन वाहनों पर स्वतंत्रता दिवस के लिए पार्किंग लेबल नहीं है, वे सी-हेक्सागोन, इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू प्वाइंट, ए प्वाइंट तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग से जाने से बचे। निजामुद्दीन खट्टा और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड, और निज़ामुद्दीन खट्टा से सलीमगढ़ बाईपास के माध्यम से आईएसबीटी कश्मीरी गेट बाहरी रिंग रोड तक।

यह भी जानें
-शांति वन की ओर पुराना लोहे का पुल और गीता कॉलोनी पुल बंद रहेगा।

-सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खट्टा और वजीराबाद ब्रिज के बीच मालवाहक वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी

-सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार सुबह 11 बजे तक महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसों को अनुमति नहीं दी जाएगी।

-डीटीसी सहित स्थानीय सिटी बसों को सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार सुबह 11 बजे तक आईएसबीटी कश्मीरी गेट और रिंग रोड, एनएच-24 (एनएच-9)/एनएच टी-पॉइंट (निजामुद्दीन खट्टा) के बीच रिंग रोड पर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

-लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली मुख्य रेलवे स्टेशन पर समाप्त होने वाली बसों की संख्या कम की जाएगी या उनका मार्ग बदल दिया जाएगा। मंगलवार सुबह 11 बजे के बाद सामान्य बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed