फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indecent acts with the girl began to elderly man.

बुजुर्ग ही करने लगा छात्रा से अश्लील हरकतें

Thu, 05 Feb 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Feb 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Indecent acts with the girl began to elderly man.

नई दिल्ली दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी में 62 वर्षीय बुजुर्ग ने मंगलवार रात चौथी कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं। छात्रा की बहन के शोर मचाने पर आरोपी की हरकतों का खुलासा हुआ। शोर मचाने पर लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

विज्ञापन


लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद छात्रा बहुत ही डरी-सहमी हुई है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चौथी कक्षा की छात्रा 11 वर्षीय सुमन (बदला हुआ नाम) गोविंदपुरी में परिवार के साथ रहती है।

पास में ही स्थित गली में 62 वर्षीय बुजुर्ग श्याम सुंदर बैग की दुकान चलाता है। मंगलवार शाम को सुमन दुकान के सामने से गुजर रही थी तभी बुजुर्ग ने 20 रुपये का लालच देकर उसे दुकान के अंदर बुला लिया। वह दुकान में छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये देखकर छात्रा की छोटी बहन ने शोर मचा दिया। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed