{"_id":"5dd9bbd58ebc3e5490744c26","slug":"increased-wind-speed-reduced-pollution-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा की गति बढ़ने से कम हुआ प्रदूषण, वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा की गति बढ़ने से कम हुआ प्रदूषण, वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद
Sun, 24 Nov 2019 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 24 Nov 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
pollution in delhi
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवा की रफ्तार बढ़ने से शनिवार को दिल्ली में वायु प्रदूषण में कमी दर्ज की गई। राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 312 रिकार्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को 360 था। वहीं, शहर के अधिकतर इलाकों की हवा बेहद खराब व खराब स्तर की सीमा पर रही।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि 26 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं की चाल और तेज होगी। इससे वायु प्रदूषण छंटने का सिलसिला जारी रहेगा।
सफर का कहना है हवा की चाल तेज होने के साथ पराली जलाने के मामले भी कम हुए हैं। बीते 24 घंटे में इनकी संख्या 64 रही है। हालांकि, पंजाब व हरियाणा से दिल्ली पहुंच रही हवाओं के साथ पराली का धुआं भी है।
विज्ञापन
फिर भी पराली जलाने के मामले कम होने से धुएं का हिस्सा सात फीसदी के करीब है। शनिवार को इसके छह फीसदी रहने का अंदेशा है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 नवंबर तक मौसम में बड़ा फेरबदल नहीं होने जा रहा है। इससे वायु प्रदूषण खराब स्तर में बना रहेगा। इससे हवा की गुणवत्ता में खराबी आने का अंदेशा नहीं है।
विज्ञापन