फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Increased risk of swine flu in the NCR, Ghaziabad DM efected swine flu

स्वाइन फ्लू की चपेट में गाजियाबाद के डीएम

Fri, 20 Feb 2015 04:18 PM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
Increased risk of swine flu in the NCR, Ghaziabad DM efected swine flu

स्वाइन फ्लू का खतरा एनसीआर में लगातार बढ़ता जा रहा है। इस स्थिति से लोगों में खौफ का माहौल है। जहां एक ओर 4500 रूपए टेस्ट की फीस घोषित हो चुकी है वहीं दूसरी ओर सरकारी अस्पतालों में टेमीफ्लू का स्टॉक खत्म हो गया है, जिसकी वजह से लोग प्राइवेट अस्पतालों का रूख कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये हालत सिर्फ राजधानी की नहीं है, बल्कि राजधानी से लगे शहरों की भी है। प्रशासन आंख मूंदे पड़ा है। प्राइवेट अस्पतालों में आम लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में लोग इलाज से ज्यादा बचाव को तरजीह दे रहे हैं। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से पहले वो पूरी सावधानी बरत रहे हैं। बड़े अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के लिए अलग वॉर्ड तो बनाए गए हैं, लेकिन वो व्यवस्था पूरी तरह से नहीं है। गाजियाबाद के डीएम भी अब स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम का हुआ स्वाइन फ्लू तो लग गई अधिकारियों की भीड़

Increased risk of swine flu in the NCR, Ghaziabad DM efected swine flu

डीएम को स्वाइन फ्लू होने का पता चलते ही पुष्पांजलि अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे अधिकारियों का देर रात तक तांता लगा रहा। पुष्पांजलि क्रासले अस्पताल के डाक्टर विनय अग्रवाल का कहना है कि डीएम विमल कुमार शर्मा का इलाज शुरू कर दिया गया है। अभी कुछ और टेस्ट होने बाकी हैं।

डीएम विमल कुमार शर्मा को स्वाइन फ्लू होने के साथ ही उनकी पत्नी और बेटे को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने कहा है कि बुखार-जुकाम के जरा से लक्षण नजर आने पर तत्काल इसकी सूचना दें और जांच कराएं।

डीएम को स्वाइन फ्लू होने की खबर के साथ ही कलक्ट्रेट में तैनात अधिकारी-कर्मचारी परेशान हो गए हैं। सबसे ज्यादा टेंशन में वह लोग हैं, जो बुधवार-बृहस्पतिवार को डीएम से मिलने पहुंचे थे।

ज्यादा सम्पर्क में ना रहने की डॉक्टर ने दी सलाह

Increased risk of swine flu in the NCR, Ghaziabad DM efected swine flu

स्वाइन फ्लू से पीड़ित व्यक्ति के परिजनों और ज्यादा संपर्क में रहने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाती है। इसी के चलते डीएम विमल कुमार शर्मा की पत्नी और बेटे को भी हेल्थ डिपार्टमेंट ने सलाह दी है कि मामूली बुखार-जुकाम की स्थिति में भी तत्काल जानकारी दें।


सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अनावश्यक रूप से बिना लक्षण मिले स्वाइन फ्लू का इलाज करना या दवा देना ठीक नहीं।

डॉक्टर ने कहा है कि जहां तक हो सके बचाव रखें क्योंकि इलाज से बेहतर सावधानी बरतना ज्यादा जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed