फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Increase to 20 lakh passengers, even-odd will big challenge in peak Hours

सम-विषम बनेगा पीक आवर्स में बड़ी चुनौती

Fri, 25 Dec 2015 07:32 PM IST
Updated Fri, 25 Dec 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
Increase to 20 lakh passengers, even-odd will big challenge in peak Hours

राजधानी की कमजोर परिवहन व्यवस्था पर ही सरकार के सम विषम फॉर्मूले को सफल बनाने का पूरा दारोमदार होगा। कारण सरकार के इस फैसले से पहले से ही अतिरिक्त बोझ तले दबे परिवहन व्यवस्था पर रोजाना करीब 20 लाखा यात्री और बढ़ जाएंगे।

विज्ञापन


इसमें दिल्ली एनसीआर के लोग शामिल होंगे। हालांकि सरकार मेट्रो की फ्रीक्वेंसी, स्कूल और अनुबंध परमिट की बसों को सड़कों पर उतारकर इस दबाव को कम करने की कोशिश में लगी है। फिर भी पीक आवर्स में इससे निपटना मुश्किल है। यह सरकार भी मानती है।
विज्ञापन


दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर स्कीम को मिलाकर कुल 6000 हजार बसें चल रही हैं। इस पर रोजाना औसतन 38 लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। यात्रियों के इस बोझ से माने तो अभी भी डीटीसी के बेड़े में 4000 हजार बसें और चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 28 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं

Increase to 20 lakh passengers, even-odd will big challenge in peak Hours

इसी तरह मेट्रो में औसतन रोजाना 28 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। पीक आवर्स (सुबह 8 से 11 और शाम 6 से 11) में मेट्रो हो या बस इसमें सफर करना जंग जीतने के बराबर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूरी कार्ययोजना का खाका पेश करते हुए इस बात को मानते हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बेहतर परिवहन व्यवस्था देने के लिए बाध्य है। फिर बगैर जनता की मदद के इसे सफल नहीं बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर पीक आवर्स में दिक्कत बढ़ती है तो इसे आगे बढ़ाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हम स्कूल और अनुबंध परमिटधारियों की मदद से 15 दिनों के लिए 5000 हजार अतिरिक्त बसें उतारेंगे। फिर भी हमें सहयोग चाहिए।

सरकार की ओर से तमाम छूट देने के बाद भी सम विषम फॉर्मूला में दिल्ली के 19.50 लाख निजी पेट्रोल व डीजल वाहन प्रभावित होंगे। एक अनुमान के मुताबिक रोजाना ऑड व इवन फार्मूला के तहत करीब दस लाख वाहन प्रभावित होंगे।

पूरे दिन मेट्रो की हर लाइन पर रहेगा पीक ऑवर्स जैसा हाल

Increase to 20 lakh passengers, even-odd will big challenge in peak Hours

अगर एक कार पर औसतन दो सवारी माने तो रोजाना 20 लाख लोग सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से जुड़ जाएंगे। इसी तरह 4-6 लाख वाहन दिल्ली आते हैं या होकर गुजरते हैं। इसके यात्री भी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से जुड़ेंगे।


सरकार बसों की संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल और अनुबंध परमिट की करीब 5000 बसें सड़क पर उतारेगी। मेट्रो की जो फ्रीक्वेंसी अभी सिर्फ पीक आवर्स में मिलती है वह पूरे दिन और सभी लाइन पर रहेगी।

ऑटो चालकों को सड़क पर उतारा जाएगा। पूछ ओ ऐप लांच किया है, जिससे मोबाइल से ऑटो बुक किया जा सके। टैक्सी परमिट की सभी केटेगरी की गाड़ियों को इससे बाहर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed