फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Increase in the number of patients with home isolation in Delhi

दिल्ली में होम आइसोलेशन वाले मरीजों की संख्या में इजाफा, सांस के रोगी रहें सावधान

Wed, 21 Oct 2020 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Oct 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
Increase in the number of patients with home isolation in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली में पिछले छह दिनों में होम आइसोलेशन वाले कोरोना मरीजों की संख्या में 1804 का इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि सिनेमा हॉल खुलने, प्रदूषण बढ़ने और त्योहारी मौसम में सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ना इसका कारण हो सकता है।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार 18 अक्तूबर को होम क्वारंटीन वाले मरीजों की संख्या 13,742 थी, जबकि 2770 कंटेनमेंट जोन थे। सोमवार को इस आंकड़े में बढ़ोतरी हुई और होम क्वारंटीन वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 14,164, जबकि कंटेनमेंट जोन बढ़कर 2782 हो गए।
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली में 31 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां कुल मौतों का आंकड़ा 6040 हो गया है। इसी तरह 2154 नए मामले सामने आए और कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3.33 लाख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस के रोगियों को सावधान रहना होगा
एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार बताते हैं कि थियेटर खुल गए हैं, बाजार खुल गए हैं और लोगों की गतिविधियां बढ़ी हैं। इससे संक्रमण बढ़ने की गुंजाइश भी अधिक हुई है।


अस्थमा, सीओपीडी के मरीजों में ऑक्सीजन का स्तर कम होने का खतरा ज्यादा है। इम्युनिटी कम होने के कारण संक्रमण की भी संभावना अधिक है। प्रदूषण महामारी में और घातक हो सकता है। सांस के रोगी अपना ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed