{"_id":"5ecd6764fd35d60d2a75e749","slug":"increase-basic-facilities-for-treatment-of-corona-patients-lieutenant-governor-anil-baijal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बढ़ाई जाएं बुनियादी सुविधाएं: उपराज्यपाल अनिल बैजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बढ़ाई जाएं बुनियादी सुविधाएं: उपराज्यपाल अनिल बैजल
Wed, 27 May 2020 12:30 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 27 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
उपराज्यपाल अनिल बैजल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उपराज्यपाल अनिल बैजल ने निर्देश दिया है कि दिल्ली सरकार इलाज के लिए सुविधाओं का विस्तार करे। संक्रमित लोगों के लिए अस्पतालों में आक्सीजन युक्त बेड की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। उपराज्यपाल का कहना है कि संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कन्टेनमेंट जोन की सख्त निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत दिल्ली सरकार व पुलिस के आला अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इस दौरान संक्रमण के मौजूदा और आने वाले दिनों के संभावित हालात की समीक्षा की गई। इसमें फैसला लिया गया कि दिल्ली के अस्पतालों में कोविड बेड की उपलब्धता की रीयल टाइम जानकारी लोगों को मिलेगी। इसके लिए सरकार जरूरी इंतजाम करे।
विज्ञापन
बैठक की शुरुआत में स्वास्थ्य सचिव ने कोविड-19 की स्थिति पर एक विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत 2.57 की तुलना में 1.96 फीसद है। वहीं, बड़ी संख्या में मरीज ठीक होकर घर लौट रहे हैं। उपराज्यपाल को बताया गया कि 25 मई तक 34 लैब में 1,74,469 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी और निजी सुविधाओं के आंकड़े भी पेश किए गए।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि वह स्वास्थ्य क्षेत्र में क्षमता निर्माण की बारीकी से समीक्षा करे और किसी भी अड़चन को तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने सलाह दी कि भविष्य की तैयारियों के लिए विशेषज्ञों के अनुसार पिछले 10-15 दिनों के कोविड के आंकड़ों का विश्लेषण आवश्यक है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि होम कोरन्टाइन व डिस्चार्ज के बारे में केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करें। विश्वास बहाली के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाई जाए। उपराज्यपाल ने लोगों से गुजारिश की है कि वह संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से बचें और खुद को सुरक्षित रखने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप का इस्तेमाल करें।