{"_id":"592470954f1c1be45b535a52","slug":"income-tax-raise-objection-on-explanation-of-former-osd-yaspal-tyagi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व OSD मामला: यशपाल त्यागी ने लाखों में बताई करोड़ों के फ्लैट की कीमत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व OSD मामला: यशपाल त्यागी ने लाखों में बताई करोड़ों के फ्लैट की कीमत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 23 May 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
पूर्व ओएसडी के घर पड़ा छापा
- फोटो : लाल सिंह/अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग के नोटिस के जवाब में यशपाल त्यागी और उनके परिजनों ने सेक्टर-15ए डुपलेक्स फ्लैट की कीमत करीब 70 से 75 लाख के आसपास बताई है। जबकि आयकर विभाग का कहना है कि डुप्लैक्स की कीमत करोड़ों में है। आयकर विभाग जवाबों से संतुष्ट नहीं है। विभाग ने यशपाल त्यागी के बेटे से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
आयकर विभाग के मुताबिक, काफी संपत्ति यशपाल के बेटे, भतीजे और परिजनों के नाम है। डुप्लेक्स फ्लैट की कीमत करीब 70 से 75 लाख की बताई गई है जो करोड़ों रुपये में है। तमाम संपत्ति खरीदने के लिए रकम कहां से आई, इसकी जानकारी भी विभाग की जांच टीम जुटा रही है। संपत्ति खरीदने के लिए कहां से इतनी रकम आई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
नोटिस में संपत्ति और बैंक खातों में हुए करोड़ों के लेनदेन बारे में जो जवाब दिए हैं, वह संतोषजनक नहीं हैं। बेटे, भतीजे और अन्य के नाम जो संपत्ति है, उसे खरीदने के लिए आखिर करोड़ों रुपये कहां से आए। यदि किसी ने रकम दी है तो उसके पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई इसकी जांच जारी है। कितनी आयकर की चोरी हुई और किस-किस ने की इसकी जांच की जा रही है। बेनामी संपत्ति की लिस्ट भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि 20 अप्रैल को आयकर विभाग नोएडा की टीमों ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के पूर्व विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) यशपाल त्यागी के 4 ठिकानों पर छापा मारा था, जिसमें अकूत संपत्ति की जानकारी मिली थी। आयकर विभाग नोएडा की टीमों ने सुबह सात बजे छापेमारी शुरू की थी। सेक्टर-15ए के तीन फ्लैट, सेक्टर-50 स्थित कोठी और सेक्टर-127 में टीम ने छापा मारा। यशपाल त्यागी सेक्टर-50 बी ब्लॉक स्थित कोठी में थे।
आयकर विभाग की लिस्ट में जिले के कई अधिकारी और कारोबारी शामिल हैं। विभाग इन पर जल्द ही सर्वे और छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर सकता है। इसमें ज्यादातर सरकारी महकमों से हैं।