{"_id":"5db0ebe68ebc3e01684335a8","slug":"income-tax-evasion-of-1000-crores-revealed-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 1000 करोड़ की आयकर चोरी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 1000 करोड़ की आयकर चोरी का खुलासा
Thu, 24 Oct 2019 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 24 Oct 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बिजनेस हाउस पर छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को 1000 करोड़ से अधिक की कर चोरी का पता चला है। यह कंपनी हवाला सौदे को लेकर आयकर विभाग के रडार पर थी।
विज्ञापन
समूह के लिंक वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले से भी जुड़े हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को बताया कि बिजनेस हाउस विभिन्न ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट और वित्तीय सेवाओं से जुड़ा था।
विज्ञापन
आयकर अधिकारियों ने बताया कि बिजनेस हाउस अलंकित ग्रुप है, जिसके देश के कई शहरों समेत दुबई में भी दफ्तर है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि छापे और जब्ती की कार्रवाई से बड़ी मात्रा में कर चोरी, हवाला लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा हुआ है। बड़े पैमाने पर इसे प्रमाणित करने वाले कई सुबूत मिले हैं। सीबीडीटी ने कहा कि समूह ने बेहिसाब धन को इधर-उधर करने के लिए दिल्ली और कोलकाता मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल किया।
जांच से यह भी पता चला है कि दुबई के ऑपरेटर राजीव सक्सेना की मुखौटा कंपनियों के जरिये दुबई में बड़ी मात्रा में कमीशन भी प्राप्त हुआ। राजीव सक्सेना वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में भी आरोपी है।
इस कमीशन के एक हिस्से को अलंकित ग्रुप के जरिये भारत में वापस भेजा गया। सक्सेना को 3,600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार को लेकर दुबई से प्रत्यर्पित किया गया है।