फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Income tax department seizes 30 crore tax evasion, raid on many palaces including BJP leader house

आयकर विभाग ने पकड़ी 30 करोड़ की टैक्स चोरी, भाजपा नेता समेत 3 लोगों के ठिकानों पर हुई छापामारी

Fri, 29 Jun 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 29 Jun 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
Income tax department seizes 30 crore tax evasion, raid on many palaces including BJP leader house

आय से अधिक संपत्ति व रिटर्न में हेराफेरी कर काली कमाई की ठोस सूचना पर बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की इंटेलिजेंस विंग ने  मोदीनगर, मुरादनगर, राजनगर व नोएडा स्थित 10 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा।

विज्ञापन


भाजपा नेता सतेंद्र त्यागी, डॉ. सतीश त्यागी व व्यापारी हरीश बजाज के ठिकानों पर देर रात तक कार्रवाई जारी रही। अभी तक की कार्रवाई में काफी कुछ दस्तावेज आयकर विभाग के हाथ लगे हैं, जिनसे काली कमाई का पता लगा है। आयकर अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई शुक्रवार सुबह या दोपहर तक भी जारी रह सकती है, उसके बाद ही सही आंकड़ा सामने आएगा।
विज्ञापन


 कार्रवाई मोदी नगर से जुड़े उक्त तीनों लोगों पर केंद्रित रही। सबसे पहले आयकर विभाग की टीम ने सुबह छह बजे अनिल बजाज के पेट्रोल पंप व आवास पर छापा मारा। इसके कुछ ही देर बाद उनके भाई देवेंद्र बजाज व हरीश बजाज के ठिकानों पर बाकी टीमों ने छानबीन शुरू करी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सतेंद्र त्यागी के बेटे अमित त्यागी के मुरादनगर स्थित उत्तम फर्नीचर व नोएडा स्थित बेटे की कंपनी एके टेक के सेक्टर 63 व सेक्टर 25 स्थित गोदाम व ऑफिसों पर भी छापा मारा। आयकर सूत्रों का कहना है कि अभी तक की छानबीन में 30 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी पकड़ी गई है जो छापे की कार्रवाई पूरी होने तक कहीं ज्यादा की हो सकती है।

आधा भी नहीं भरते थे आयकर, बेनामी संपत्ति की लंबी फेहरिस्त

Income tax department seizes 30 crore tax evasion, raid on many palaces including BJP leader house

आयकर विभाग को 18 घंटे से अधिक की छापामारी के बाद उम्मीद से कहीं अधिक सफलता मिली है। मोदीनगर से संबंध रखने वाले तीनों लोगों के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई जारी है। अभी तक काफी बेनामी संपत्ति का पता चला है, जिसके कागजात आयकर विभाग की टीमों ने कब्जे में लिए हैं।

बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा संपत्ति भाजपा नेता सतेंद्र त्यागी व पेट्रोल पंप कारोबारी अनिल बजाज व उसके परिजनों के नाम पर निकली है। बताया जा रहा है कि रिटर्न में जितनी संपत्ति व आय का उल्लेख किया जा रहा था, उससे कहीं ज्यादा की कमाई दोनों द्वारा की जा रही थी।   

आयकर सूत्रों का कहना है कि सतेंद्र त्यागी के दो ठिकानों से 20 लाख रुपये की नकदी व करोड़ों रुपये की ज्वेलरी हाथ लगी है। इसके साथ ही मोदीनगर, मुरादनगर व नोएडा में कई बड़ी संपत्तियों को पता चला है, जो बेटे अमित व अन्य परिजनों के नाम पर खरीदी गई।

बेटे मुरादनगर में उत्तम फर्नीचर के साथ ही एके टेक नाम की कंपनी भी चलाता है, जिनका सालाना करोड़ों रुपये का टर्नओवर है। लेकिन कागजों में कुल कारोबार का 30-40 फीसदी ही दिखाया जा रहा था। एके टेक कंपनी मोबाइल टावर से जुड़े पार्ट्स बनाने का काम करती है, जिसका नोएडा के सेक्टर 63, 34 व 25 में कार्यालय है।

आयकर सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने कुछ कार्यालयों की जानकारी अपने दस्तावेज में छिपाई। इसके साथ ही राजनगर एक्सटेंशन व अन्य जगहों पर प्रापर्टी से जुड़े निवेश व बैक लॉकर से जुड़े कागजात भी हाथ लगे हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

कमाई से आधा था आयकर का रिटर्न 

पेट्रोल पंप से लेकर प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश 
अनिल बजाज उसके परिजन हरीश बजाज, व देवेंद्र बजाज के ठिकानों से आयकर को करोड़ों रुपये के निवेश के कागजात हाथ लगे हैं। मोदीनगर के साथ ही राजनगर सेक्टर आठ स्थित आवास पर आयकर की छापामारी जारी है, जहां से बैंक खातों, प्रॉपर्टी में निवेश, लाकर, लग्जरी कार व कई अन्य जगहों पर निवेश कागजात जब्त किए गए हैं।

सूत्रों को दावा है कि कुछ ऐसे निवेश से जुड़े भी साक्ष्य मिले हैं, जो आयकर रिटर्न भरते वक्त छिपाया गया। बताया जा रहा है कि बजाज परिवार पर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का क्लेम बनेगा।  

आयकर विभाग को डॉ. सतीश त्यागी व पत्नी सरिता त्यागी के ठिकानों से करोड़ों के निवेश से जुड़े कागजात हाथ लगे हैं। सोनी के आभूषणों के अतिरिक्त, तीन से अधिक बैंक लॉकरों को पता चला है, जिनकी जांच जारी है।

आयकर सूत्रों का कहना है कि रेकी के दौरान आयकर विभाग को इनपुट मिला था कि डॉ. सतीश की दिन भर की ओपीडी व अस्पताल में भर्ती मरीजों की आय काफी ज्यादा है, जबकि रिटर्न में कुल आय कर का 40-50 फीसदी ही दिखा रहे हैं। 

योजना के साथ की गई तीनों लोगों पर कार्रवाई

आयकर विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग के बाद लंबे समय से कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की जा रही थी। इंटेलीजेंस विंग को इनपुट मिल रहा था कि मोदीनगर में काफी बड़े व्यापारी व चिकित्सक हैं, जिन्होंने टैक्स चोरी कर अकूत संपत्ति अर्जित की है। विभागीय टीमों ने इनपुट जुटाना शुरू किया तो सबसे पहले नंबर भाजपा नेता सतेंद्र त्यागी, डॉ. सतीश त्यागी और अनिल बजाज का नाम सामने आया।

आयकर विभाग के कुछ अधिकारी चाहते थे कि एक-एक कर कार्रवाई की जाए, लेकिन इस बात का भी अंदेशा था कि अगर एक शहर में छापा पड़ता है तो आसपास के शहरों के लोग भी सतर्क हो जाते हैं और वो अपनी काली कमाई को ठिकाने लगा लते हैं। ऐसे में तय किया गया कि तीनों पर एक साथ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए तीन ग्रुप में 15 टीमें लगाई गई, जिनमें 100 से अधिक लोगों को लगाया गया। 

छावनी में तब्दील हुआ मोदीनगर  
 आयकर की व्यापक कार्रवाई के चलते बृहस्पतिवार को मोदीनगर के काफी हिस्सों में कर्फ्यू जैसे हालात रहे। कारण, आयकर के साथ मौजूद पुलिस बल ने किसी को न आवास के अंदर जाने की इजाजत दी और न ही किसी को बाहर आने की। इस दौरान सिर्फ आयकर से जुड़े अधिकारी जरूर आते-जाते रहे। 

नोएडा में भी कार्रवाई 
आयकर विभाग की टीम ने सुबह करीब 7 बजे एक साथ भाजपा नेता के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। नोएडा के सेक्टर-63 स्थित प्लॉट नंबर एच-25 स्थित कार्यालय में पहुंची जांच टीम देर शाम तक छानबीन में जुटी रहीं। इस बिल्डिंग में कई और कार्यालय हैं, लेकिन आयकर विभाग की कार्रवाई की किसी को सूचना नहीं थी। विभाग की टीम ने दफ्तर में मौजूद लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि मोबाइल टावर से जुड़ा काम इस कार्यालय से किया जाता है। वहीं, दूसरी जांच टीम ने सेक्टर-34 स्थित उदय गिरी टू अपार्टमेंट में रहने वाले प्रेमशंकर के फ्लैट में पहुंची। प्रेमशंकर का भाजपा नेता से कारोबारी संपर्क बताया जाता है। हालांकि, इस दौरान प्रेमशंकर मौजूद नहीं थे। फोन पर आयकर विभाग की टीम ने उससे पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed