फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Income Tax department's investigation found a patchwork of millions.

आयकर विभाग ने पकड़ा करोड़ों का माल

Wed, 10 Sep 2014 05:11 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 10 Sep 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
Income Tax department's investigation found a patchwork of millions.

आयकर विभाग की रेंज टीम की रातभर चले सर्वे में करोड़ों की काली कमाई पकड़ी गई है। टीमों ने जरूरी रिकार्ड लेकर विशेषज्ञों की टीम गठित की हैं। इस सर्च से खुलासा हुआ कि साड़ी और लोहा कारोबारी कर चोरी कर अफसरों को गुमराह कर रहे थे।

विज्ञापन


आयकर विभाग की रेंज टीमों ने सोमवार सुबह शहर में करीब 18 स्थानों पर सर्वे आपरेशन शुरू किया था। इनमें पालकी साड़ी, उर्वशी साड़ी और श्री नाथ इस्पात लिमिटेड के यहां अघोषित आय का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


अफसरों के अनुसार श्री नाथ इस्पात लिमिटेड सालाना दो करोड़ की आय दिखाकर टैक्स भुगतान कर रहे थे, जबकि सर्वे में इनकी कई गुणा ज्यादा मिली है।

बिल की बजाय ज्यादातर काम कच्चे कागज पर चल रहा था। सूरत और बनारस से आने वाले माल के पक्के बिल इनके पास नहीं थे। ग्राहकों को भी कच्चे पर्चे पर ही बिक्री की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उपभोक्ताओं को जो साड़ी पांच-दस हजार की दी जा रही थी, वह आयकर रिकार्ड में 100-200 रुपये की दिखाई जा रही थी।

आयकर अफसरों का मानना है कि उर्वशी व पालकी साड़ी कारोबारी अपनी आमदनी के करीब 10-15 फीसदी धनराशि को ही दर्शा रहे थे। करीब चार करोड़ की अघोषित आय का अनुमान है। टीम प्रभारी अधिकारी ने बताया कि सर्वे आपरेशन सुबह तीन बजे तक चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed