फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Income Tax Department raids Noida premises of real estate company

घपला : आयकर विभाग का रियल एस्टेट कंपनी के नोएडा परिसर पर छापा, घोटाले और धोखाधड़ी का दर्ज है मामला

Sun, 17 Sep 2023 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Sep 2023 05:35 AM IST
सार

इससे पहले विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को समूह के नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गुरुग्राम स्थित परिसरों की तलाशी ली थी। आयकर विभाग ने पिछले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर में विभिन्न बिल्डरों के कई ठिकानों पर छापामारी की है। 

विज्ञापन
Income Tax Department raids Noida premises of real estate company
हुवावे के ठिकानों पर छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग ने शनिवार को कर चोरी को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े ओरिस समूह और उससे संबंधित कंपनियों के परिसरों पर छापामारी की। अधिकारियों ने कहा कि छापामारी विभाग के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के अधिकारियों ने की। इससे पहले विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को समूह के नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गुरुग्राम स्थित परिसरों की तलाशी ली थी। आयकर विभाग ने पिछले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर में विभिन्न बिल्डरों के कई ठिकानों पर छापामारी की है। 

विज्ञापन


एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि ऑरिस ग्रुप को 2011 में यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सेक्टर 22 डी में ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट ग्रीन बे गोल्फ विलेज के लिए जमीन आवंटित की गई थी। हालांकि, इस साल 28 फरवरी तक समूह पर यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण का 761.99 करोड़ रुपये बकाया था और समूह आवास श्रेणी में सबसे बड़ा डिफॉल्टर था।
विज्ञापन


रियल एस्टेट समूह जून 2018 में उस समय विवादों में आ गया था जब यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी को अपने ऑडिट में धोखाधड़ी का पता चला था। इसके बाद नोएडा पुलिस की ओर से इसकी ग्रीनबे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और दस्तावेजों की जालसाजी के लिए एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed