फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   income tax alleges aap mla kanwar singh tanwar for having hidden property of 130 crore

आयकर विभाग का दावा इस आप विधायक के पास है 130 करोड़ की बेनामी संपति

Wed, 10 Aug 2016 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Aug 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
income tax alleges aap mla kanwar singh tanwar for having hidden property of 130 crore
कंवर स‌िंह तंवर

आम आदमी पार्टी के मेहरौली क्षेत्र से विधायक करतार सिंह तंवर के पास 130 करोड़ रुपए की बेनामी संप‌त्ति होने की बात सामने आई है। यह खुलासा आयकर विभाग ने किया है। विभाग का कहना है कि इसकी जानकारी विधायक ने छिपा रखी थी।

विज्ञापन


एक टीवी चैनल से बातचीत में करतार सिंह ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने बताया कि आयकर की टीम सिर्फ 10 लाख 50 हजार रुपये लेकर गई है।

उन्होंने उनपर लगाए गए आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि अब तक 11 कंपनियों में रहा, लेकिन अब सिर्फ 4 में ही हूं। मेरे पास कोई भी बेनामी संपत्ति नहीं है।

विज्ञापन

व‌िधायक नहीं दे सके कई सवालों के जवाब

income tax alleges aap mla kanwar singh tanwar for having hidden property of 130 crore
income tax department

गौरतलब है कि पिछले महीने उनके फार्म हाउस और दफ्तरों पर आयकर विभाग ने छापे मारे थे। आयकर अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्हें ऐसे दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनसे पता चलता है कि 'आप' नेता बड़े फॉर्महाउसों के मालिक हैं और उन्होंने अपने सहयोगियों के नाम पर कई बेनामी संपत्तियां खरीद रखी हैं।

आयकर विभाग के सूत्रों ने कहा कि उन्हें जो दस्तावेज हासिल हुए हैं, उससे पता चलता है कि करतार सिंह ने इन घरों में निवेश करने के लिए एक दर्जन से अधिक फर्जी कंपनियां बना रखी थीं, जिनमें से कुछ के मालिक के रूप में उनके सहयोगियों को दर्शाया गया है।

आप विधायक कथित रूप से यह बताने में नाकाम रहे कि दक्षिणी दिल्ली में 2.6 एकड़ के जिस फॉर्म हाउस में वह रहते हैं, उसके लिए उन्होंने कितने पैसे खर्च किए। आयकर छापों के बाद आम आदमी पार्टी करतार सिंह के बचाव में खुलकर सामने आई थी और कहा था कि 'आप' के अन्य नेताओं की तरह उन्हें भी जांच एजेंसियां केंद्र के निर्देश पर बदले की राजनीति के तहत निशाना बना रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed