{"_id":"9cbf4e0641066162daa147712dbdde2c","slug":"including-the-prize-of-five-thousand-comrades-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों समेत पकड़ा गया पांच हजार का इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों समेत पकड़ा गया पांच हजार का इनामी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी गेट पुलिस ने इलेक्ट्रानिक शोरूम और फैक्ट्रियों में डकैती डालने आए पांच हजार के इनामी अमित उर्फ गंजा को दो साथियों संग दबोचा है। जानलेवा हमले के मामले में सात साल की सजा होने के बाद से वह फरार था।
वह खुद को गाजियाबाद का ‘अमरीश पुरी’ बताता है। उसे अमरीश पुरी के फिल्मों में निभाए गए विलेन वाले किरदार पसंद हैं, उसी की तरह वह असल जिंदगी में विलेन बनना चाहता था। गंजा भी वह इसी वजह से रहता था।
एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि अमित को अकील और सद्दाम के साथ एक सूचना पर आईएमटी कॉलेज के पीछे लाल खंडहर वाली बिल्डिंग से पकड़ा।
अमित निवाड़ी, अकील उधम सिंह नगर, उत्तरांचल और सद्दाम फरीदनगर, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद का रहने वाला है। इनकेपास से दो पिस्टल, दो रिवाल्वर, दो बाइक और दो मोबाइल मिले हैं।
विज्ञापन
इनके दो साथी तसलीम निवासी ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद और छोटे निवासी उधम सिंह नगर उत्तरांचल भागे हुए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि अमित ने 2015 में कविनगर में ठेकेदारों से अवैध वसूली की, रंगदारी मांगी।
इस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया। इससे पहले वह कई मुकदमों में जेल जा चुका है। जानलेवा हमले के एक मुकदमे में न्यायालय से सात साल की सजा हो चुकी है, जिसमें यह फरार चल रहा था।
एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि अमित 50-50 हजार के इनामी रहे नितिन मसौटा और भोलू गैंग का सदस्य रहा है। अब अपना गैंग चलाता है। नए युवकों को अपराध की दुनिया में लेता है। बकौल एसएचओ, अमित क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे सीरियलों में यह देखकर की पुलिस कैसे पकड़ती है, पुलिस से बचने के पैंतरे इजाद करता था।