फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   including Kanhaiya JNU eight students suspension cancel after investigation report

JNU: जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, आरोपी छात्रों से प्रतिबंध हटा

Sat, 12 Mar 2016 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Mar 2016 03:00 AM IST
विज्ञापन
including Kanhaiya JNU eight students suspension cancel after investigation report
कन्हैया

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में नौ फरवरी को आतंकी अफजल गुरू पर आयोजित कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा गठित हाई लेवल कमेटी ने शुक्रवार को जांच रिपोर्ट सौंप दी है।

विज्ञापन


वैसे तो विश्वविद्यालय प्रबंधन अब सोमवार को रिपोर्ट के आधार पर फैसला लेगा मगर पता चला है कि आठ छात्रों का निलंबन वापस लेने की बात चल रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


जेएनयू कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने 10 फरवरी को तीन सदस्यीय हाई लेवल कमेटी गठित की थी। इसमें  प्रो. राकेश भटनागर चेयरमैन थे और प्रोफसर एचबी बोहिदार व प्रोफेसर सुमन धर सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में छात्रों से प्रतिबंध हटाने की बात

including Kanhaiya JNU eight students suspension cancel after investigation report

कमेटी को छात्रसंघ और शिक्षक यूनियन ने मानने से इंकार कर दिया था। इसके बाद कुलपति ने शिक्षक यूनियन के दबाव में आकर साहित्य व संस्कृति अध्ययन स्कूल के प्रोफेसर जीजेवी प्रसाद और अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन स्कूल के प्रो. उम्मू सलमा बाबा को भी कमेटी में शामिल कर लिया।

पहले रिपोर्ट  22 फरवरी को आनी थी, लेकिन दो नए सदस्य शामिल होने के चलते उसकी डेडलाइन तीन मार्च रखी गई। उसके बाद कमेटी को जांच रिपोर्ट देने के लिए 11 मार्च का समय दिया गया।

अब रिपोर्ट आ गई है और सूत्रों के मुताबिक, इसमें छात्रों पर लगे प्रतिबंध को हटाने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed