फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   incident of firing reported in Adarsh Nagar police station

दिल्ली में खून-खराबा: तीन हमलावरों ने नाबालिग पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मां ने बताई बीती रात की पूरी कहानी

Tue, 08 Jul 2025 08:22 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 08 Jul 2025 08:22 AM IST
सार

दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में गोलीबारी की वारदात सामने आई है। जहां नाबालिग घायल हो गया। ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन
incident of firing reported in Adarsh Nagar police station
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

आदर्श नगर इलाके में सोमवार रात तीन हमलावरों ने 17 साल के नाबालिग को गोली मार दी। नाबालिग की पहचान एमसीडी कालोनी निवासी आर्यन के रूप में हुई है। उसे दो गोली लगी है और उसका सिविल लाइन्स स्थित ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में आपसी रंजिश में गोली मारने की बात सामने आई है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि सोमवार रात 10.14 बजे आदर्श नगर थाना पुलिस को सिविल लाइन्स स्थित ट्रॉमा सेंटर से एक नाबालिग को गोली मारे जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि 17 साल के आर्यन को दो गोली मारी गई है। अस्पताल में मौजूद उसकी मां नीतू ने बताया कि वह एमसीडी कॉलोनी में रहते हैं। रात में वह अपने बेटे आर्यन, परिचित रंजीता और निखिल के साथ एमसीडी कॉलोनी के मुख्य गेट फुट ओवर ब्रिज के पास फुटपाथ पर खड़ी थीं। सभी घर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान जहांगीरपुरी के रहने वाले तीन लड़के लड्डू, शमशेर और शानू वहां आए और ताबड़तोड़ गोली चला दी। आर्यन को दो गोली लगी। वह तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। आर्यन की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed