फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in wajid arif murdercase this gang is doubted to be the murderer

वाजिद-आरिफ हत्याकांड से जुड़ रहे जफर के कत्ल के तार, हत्या के पीछे इस गैंग का हाथ

Thu, 26 Oct 2017 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Oct 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
in wajid arif murdercase this gang is doubted to be the murderer
Bullet fired

यमुनापार में पिछले तीन दिन से चल रहे खूनी खेल के पीछे पुलिस एक ही गैंग का हाथ होने की आशंका जता रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो ब्रह्मपुरी में वाजिद, मौजपुर में आरिफ और पुराने सीलमपुर में जफर कुरैशी हत्याकांड के तार एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि अपना वर्चस्व कायम रखने और बदला लेने के लिए तीनों की हत्या की गई।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि जफर व वाजिद नासिर के करीबी बताए जाते हैं। ऐसे में छेनू पहलवान गैंग पर तीनों हत्याएं करवाने का शक जाहिर किया जा रहा है। पुलिस मामले में मुम्ताज व राशिद नामक दो युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जफर गली नंबर-17 में परिवार के साथ रहता था। उसका स्क्रैप के अलावा प्रॉपर्टी का काम था। वाजिद व जफर दोस्त भी थे। दोनों ही नासिर के करीबी थे। ऐसे में पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि छेनू के इशारे पर ही वाजिद, जफर और आरिफ को गोलियों से छलनी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि तीनों ही हत्याकांड में एक ही बाइक का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। शाहदरा जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जफर का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जफर के खिलाफ अलग-अलग थानों में 26 मामले दर्ज हैं। वह गांधी नगर थाने का बीसी भी था। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed