फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Vivek doval defamation case jairam ramesh gets bail on 20000 security and personal bond

विवेक डोभाल मानहानि मामले में कांग्रेस नेता जयराम रमेश को मिली जमानत

Thu, 09 May 2019 11:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 09 May 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
In Vivek doval defamation case jairam ramesh gets bail on 20000 security and personal bond
जयराम रमेश(फाइल फोटो)

दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के पुत्र विवेक द्वारा दायर मानहानि के मामले में कांग्रेस के नेता जयराम रमेश को जमानत दे दी। अदालत ने उन्हें 20000 रुपये के सिक्योरिटी पर जमानत दी है।

विज्ञापन


अदालत ने विवेक डोभाल द्वारा दर्ज कराए गए इस मामले में सभी तीन आरोपियों के, खुद को बेकसूर बताए जाने के बाद रमेश तथा अन्य के खिलाफ मानहानि के आरोप तय किए हैं।  अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 27 मई तय की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अदालत ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश को मानहानि मामले में 9 मई को पेश होने का निर्देश दिया था। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के बेटे विवेक डोभाल की मानहानि शिकायत पर समन जारी कर अदालत ने उन्हें 25 अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया था लेकिन वह किसी कारण से नहीं आ पाए। अदालत ने अंग्रेजी पत्रिका कारवां के संपादक व लेखक को पेशी के बाद जमानत दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राउज एवेन्यू अदालत के एसीएमएम समर विशाल के समक्ष जयराम रमेश के वकील ने कहा कि वह व्यस्तता के कारण कोर्ट में पेश नहीं हो पा रहे थे, इसलिए उन्हें एक दिन की मोहलत दी जाए। ऐसे में अदालत ने 25 अप्रैल को पेशी से छूट दे दी लेकिन नौ मई को पेश होने का निर्देश दिया था।

पेश शिकायत के मुताबिक अंग्रेजी पत्रिका कारवां ने अपने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर 16 जनवरी 2019 को एक लेख प्रकाशित कर कहा कि नवंबर 2016 की नोटबंदी के 13 दिन बाद विवेक डोभाल टैक्स हेवन कैमैन आइलैंड में एक कंपनी की स्थापना की और इस कंपनी ने 83 सौ करोड़ का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भारत में किया।

इस लेख के प्रकाशित होने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 17 जनवरी को प्रेस वार्ता आयोजित कर कई आरोप लगो और डोवाल परिवार पर कई सवाल खड़े किए। उनका आरोप था कि अजीत डोभाल शुरू से टैक्स हेवन के खिलाफ रहे हैं और उन पर कार्रवाई की वकालत करते रहे हैं लेकिन उनके बेटे ने नोटबंदी के 13 दिन बाद टैक्स हेवेन में कंपनी स्थापित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed