फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in Tughlakabad case 'AAP' big reveal.

तुगलकाबाद कांड पर AAP का बड़ा खुलासा

Tue, 06 Jan 2015 11:52 AM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
in Tughlakabad case 'AAP' big reveal.

आम आदमी पार्टी (आप) ने दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी पर आरोप लगाया है कि उनके कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तुगलकाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं की पिटाई की। इसे साबित करने के लिए पार्टी ने सोमवार को एक वीडियो फुटेज दिखाई।

विज्ञापन


इसमें बिधूड़ी के समर्थक आप कार्यकर्ताओं की पिटाई कर रहे हैं। मामले में आप ने बिधूड़ी का इस्तीफा मांगा है। साथ ही उनके खिलाफ नामजद एफआईआर की मांग की है।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए आप नेता आशुतोष ने कहा कि तुलगलकाबाद की घटना के बाद रमेश बिधूड़ी ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि उनका एक भी आदमी अगर इस मामले में लिप्त पाया गया तो वह संन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि बिधूड़ी के परिवार के लोग और समर्थक लाठी-डंडों से आप कार्यकर्ताओं की पिटाई कर रहे हैं। आशुतोष ने कहा कि रमेश बिधूड़ी में जरा सी भी नैतिकता है, तो उन्हें तुरंत पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

दूसरी तरफ, संजय सिंह ने कहा कि  दिल्ली में कोई मुद्दा न होने से भाजपा गुंडागर्दी पर उतर आई है। तुगलकाबाद की घटना दो दलों का झगड़ा नहीं था। आप कार्यकर्ताओं को डराने के लिए भाजपा ने साजिशन हमला करवाया था।

बिधूड़ी के भतीजों और समर्थकों ने आप कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बाद में तुगलकाबाद से आप प्रत्याशी सहीराम पहलवान की कार में आग लगा दी। आप नेताओं ने मांग की कि प्रमाण सार्वजनिक होने के बाद दिल्ली पुलिस को निष्पक्षता दिखाते हुए रमेश बिधूड़ी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करनी चाहिए।

बिधूड़ी ने आशुतोष को भेजा कानूनी नोटिस

in Tughlakabad case 'AAP' big reveal.

दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष को कानूनी नोटिस भेजा है। बिधूड़ी ने कहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आग की कार्रवाई की जाएगी।

बिधूड़ी ने पत्रकारों को बताया कि जनता ने उन्हें लगातार तीन बार विधायक बनाया। इस बार चुनकर संसद भेजा है। ऐसे में आशुतोष कौन होते हैं गुंडा कहने वाले। ‘मेरी व्यक्तिगत व पारिवारिक जिंदगी किसी से छिपी नहीं है।

इसके बावजूद आप नेता का मुझे गुंडा कहना मेरा अपमान है और इसके लिए मैंने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। अगर रमेश बिधूड़ी गुंडा रहता तो विधायक व सांसद नहीं बनता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed