फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In three days second threat from ISIS to bomb blast in delhi kanpur trains

ISIS की धमकी, अगले 72 घंटों में बम से उड़ा देंगे ट्रेनें

Thu, 24 Dec 2015 03:26 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
In three days second threat from ISIS to bomb blast in delhi kanpur trains

तीन दिन में ये दूसरी बार है जब आतंकी संगठनों ने अगले 72 घंटों के अंदर दिल्ली और कानपुर में ट्रेनों में बम ब्लास्ट करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


इस चेतावनी के मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने दिल्ली एनसीआर समेत सभी आरपीएफ पोस्ट को अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल दिल्ली टूर कंट्रोल की ओर से दी गई है।
विज्ञापन


सभी आरपीएफ पोस्ट ने इस सूचना को ध्यान रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने की तैयारी कर ली है। गौरतलब है कि इससे पहले आतंकी संगठन आईएसआईएस ने क्रिसमस और न्यू ईयर पर ट्रेनों को उड़ाने की दी है। रेल अधिकारियों ने आरपीएफ को स्टेशनों से गुजरने वाली गाड़ियों की जांच पड़ताल कर रवाना करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब भी लापरवाही बरत रहे हैं सुरक्षाकर्मी

In three days second threat from ISIS to bomb blast in delhi kanpur trains

हालांकि इस सबके बावजूद सुरक्षाकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। दिन में भी आरपीएफ और जीआरपी सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति करने में लगी है। रात की बात तो दूर की है।

खुफिया एजेंसियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कंट्रोल को सूचना दी है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस के आंतकी ट्रेनों में हमला कर सकते हैं। ये सूचना आरपीएफ को सोमवार की रात दी गई है। सूचना मिलते ही आरपीएफ चौकन्नी हो गई।

आरपीएफ कंट्रोल रूम ने गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद समेत दिल्ली एनसीआर के अन्य सेक्शनों में आरपीएफ पोस्ट को इसकी जानकारी दी और स्टेशनों से रुककर गुजरने वाली सभी प्रमुख गाड़ियों की उचित जांच पड़ताल कर आगे रवाना करने के निर्देश दिए। आरपीएफ ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी से भी सहयोग मांगा है।

खुफिया एजेंसियों की ओर से आतंकी हरकतों की सूचना जीआरपी को बाई पोस्ट भेजी है। फरीदाबाद के जीआरपी को भी इसकी सूचना मिल गई है। थाना प्रभारी जीआरपी अरविंद कुमार ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है।

पहले भी मिल चुकी है उड़ाने की धमकी

In three days second threat from ISIS to bomb blast in delhi kanpur trains

वर्ष 2006 में मार्च व अप्रैल महीने में तीन बार अलबदर नाम के आतंकी संगठन ने एसएसपी व जीआरपी को पत्र भेजकर ओल्ड व न्यू टाउन रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी थी। इसके पहले वर्ष 2005 में मुजेसर फाटक के समीप पटरी से जिंदा बम बरामद हुए थे।

एफएसएल की रिपोर्ट ने इन बमों को ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन के लिए घातक बताया था। इस साल 4 फरवरी को आतंकियों ने फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल स्टेशन पर ट्रेनों के बम से उड़ाने की धमकी दी थी। अभी हाल ही में दो दिसंबर को भी ट्रेनों और स्टेशनों को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। बार-बार मिल रही धमकियों के चलते सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द हो गया है।

आईएसआईएस आतंकी संगठन की ओर से ट्रेनों को उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली एनसीआर समेत सभी सेक्शनों में आरपीएफ को अलर्ट कर दिया गया है। महत्वपूर्ण स्टेशनों पर डॉग स्क्वायड टीम और आरपीएफ की स्पेशल टीम लगाई गई है। जीआरपी से भी मदद ली जा रही है।- शशि कुमार, कमांडेंट आरपीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed